Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर श्री सिंह के प्रयासों से बंधुआ श्रमिक मुक्त हुए

Published

on

झाबुआ, – कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने महाराष्ट्र प्रदेश के बीड़ जिले में झाबुआ जिले के 12 बंधुआ श्रमिकों को मुक्त कराया। श्री सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री जे.एस.बघेल द्वारा महाराष्ट्र प्रदेश के बीड़ जिले के कलेक्टर को पत्र प्रस्तुत कर बंधक बनाए गए श्रमिकों को विमुक्त कराए जाने के लिए अनुरोध किया गया। कलेक्टर श्री सिंह को जिले के श्रमिकों को महाराष्ट्र जिला बीड़ में बंधक बनाए जाने के संबंध में 18 दिसम्बर को लिखित में शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत के आधार पर जिले के 12 श्रमिकों को बंधन से मुक्त कराने के लिए कार्यवाही की गई। महाराष्ट्र प्रदेश के बीड़ जिले के मजल गांव के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा 25 दिसम्बर 2020 को बंधककर्ता ख्वाजा ईब्राहिम पठान तथा मुशा ईब्राहिम पठान निवासी साकरूड़ तालुका, अंबाजोगाई जिला बीड़ महाराष्ट्र के कब्जे से मुक्त कराए जाकर मुक्ति प्रमाण पत्र सहित भेजे गए हैं।
जिसमें झाबुआ जिले के थांदला तहसील के चापानेर के 9 श्रमिक जिसमें 7 पुरूष 2 महिलाएं शामिल है, पेटलावद तहसील के ग्रांम अजब बोराली की एक महिला श्रमिक तथा थांदला तहसील के ग्राम भूरी घाटी की 2 महिला श्रमिकों को मुक्त कराया गया। महाराष्ट्र प्रदेश के बीड़ जिले के मजल गांव के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा इन नियोक्ताओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। इन श्रमिकों को एनजीओ जनसाहस द्वारा 27 दिसम्बर 2020 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एम.एल.मालवीय के समक्ष उपस्थित कराया गया। सर्व प्रथम इन श्रमिकों को उनके ग्राम भेजने के पूर्व श्रम निरीक्षक श्री संजय सिंह कलेश तथा श्रम निरीक्षक श्री संजय बघेल द्वारा जिला चिकित्सालय झाबुआ में उनका स्वास्थ्य परिक्षण कराया गया। यह श्रमिक प्रसन्न होकर अपने गांव लोटे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 mins ago

हब के सप्ताह 14 अन्तर्गत् ’’स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम’’ को राज्य स्तर से मिली सराहना****आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

झाबुआ9 mins ago

कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया:- डॉ.चिंतामणि मालवीय भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी:- प्रदीप उपाध्याय राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

झाबुआ11 mins ago

सीएम हेल्पलाइन में अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाए कलेक्टर श्री बाथम ने समय सीमा पत्र की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अलीराजपुर2 hours ago

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने ली बैठक , सीएम राईज स्कूल का कार्य तक समय सीमा में पूर्ण न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर वित्तीय जुर्माना एवं कार्य मे लापरवाही करने पर कार्यवाही की दी चेतावनी ।

झाबुआ3 hours ago

वस्तुतः इच्छाओं का निरोध करना ही तप है – अणुवत्स संयतमुनिजी

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!