Connect with us

झाबुआ

बाईसा कलेक्शन -मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से आत्मनिर्भर बनीं श्रीमती मोहिनी गौंड़

Published

on

झाबुआ – । दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी व्यक्ति अपनी परिस्थितियों को बदल सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण हैं झाबुआ जिले की श्रीमती मोहिनी गौंड़, जिन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया और आज सफल व्यवसायी के रूप में पहचान बना रही हैं।

श्रीमती मोहिनी गौंड़ एक साधारण एवं मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती हैं। पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अधिक मजबूत नहीं थी, जिससे दैनिक आवश्यकताओं एवं खर्चों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने और आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से उन्होंने स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में उन्हें 5 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने “बाईसा कलेक्शन” नाम से कपड़ों का व्यवसाय प्रारंभ किया। व्यवसाय की शुरुआत आसान नहीं थी। प्रारंभिक दौर में ग्राहकों को आकर्षित करना, बाजार में पहचान बनाना तथा व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से संचालित करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत करती रहीं । अपने धैर्य, लगन और आत्मविश्वास के बल पर श्रीमती मोहिनी गौंड़ ने धीरे-धीरे अपने व्यवसाय को सफल बनाया। आज “बाईसा कलेक्शन” केवल एक दुकान नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, आत्मविश्वास और सफलता की पहचान बन चुका है। व्यवसाय से होने वाली आय ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और अब वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।

विशेष बात यह है कि श्रीमती मोहिनी अपने व्यवसाय को आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का भी प्रभावी उपयोग कर रही हैं। वे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से “बाईसा कलेक्शन” के नए डिजाइनों और उत्पादों का प्रचार-प्रसार कर रही हैं, जिससे उनके व्यवसाय को व्यापक पहचान मिल रही है और ग्राहकों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है । श्रीमती मोहिनी गौंड़ की यह प्रेरक कहानी बताती है कि शासन की योजनाएं जब मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से जुड़ती हैं, तब वे केवल आर्थिक सहायता नहीं देतीं, बल्कि जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भी जगाती हैं। उनकी सफलता आज जिले की अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!