Connect with us

झाबुआ

झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु वाहन एवं यात्री बसों की सघन चेकिंग*

Published

on


*
              झाबुआ। पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार के कुशल निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
               इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा पारा क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान  वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाकर वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने के संबंध में सख्त समझाइश दी गई।
*यात्री बसों की हुई विशेष चेकिंग:*
             पुलिस टीम एवं आरटीओ टीम द्वारा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से झाबुआ बस स्टैंड पर यात्री बसों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बसों में:
          आवश्यक सुरक्षा उपकरण (जैसे अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स आदि) की उपलब्धता जांची गई।

           वाहनों के फिटनेस एवं अन्य वैध दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

            बस चालकों एवं परिचालकों को क्षमता से अधिक सवारी (Overloading) न बैठाने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

          झाबुआ पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!