Connect with us

झाबुआ

मंडी की आय बढ़ाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर, एसडीएम भास्कर गाचले ने ली व्यापारियों की बैठक

Published

on

बैठक मे व्यापारियों से चर्चा  करते sdm भास्कर गाचले जी

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)  कृषि उपज मंडी की आय में वृद्धि, किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मंडी परिसर में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं मंडी प्रशासक भास्कर गाचले द्वारा मंडी के समस्त व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसडीएम गाचले ने व्यापारियों से मंडी की आय बढ़ाने के लिए सुझाव लिए तथा सभी व्यापारियों को मंडी प्रांगण में ही अपने व्यापारिक कार्य संचालित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान व्यापारियों ने मंडी परिसर में शेड निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग रखी। जिस पर एसडीएम ने उन्हें निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवेदन मंडी कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि नियमानुसार शेड आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके।

बैठक में एसडीएम गाचले ने स्पष्ट कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना प्रत्येक व्यापारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी परिस्थिति में किसानों का अहित नहीं होना चाहिए। उन्होंने मंडी शुल्क एवं अन्य देय करों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही बिना पंजीकरण के किसानों की उपज की खरीदी-बिक्री करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु मंडी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया। मंडी परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मंडी सचिव एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने मंडी प्रशासन को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसानों की उपज की खरीदी मंडी परिसर में ही की जाएगी तथा इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित करने में वे पूर्ण सहयोग करेंगे। मंडी प्रशासन द्वारा भी किसानों एवं व्यापारियों के हित में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई।

बैठक को मंडी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, किसानों के हितों की रक्षा करने तथा मंडी की आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

थांदला काकनवानी:8-लेन एक्सप्रेसवे पर अवैध घुसपैठ रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया औचक निरीक्षण.                                      

झाबुआ4 hours ago

गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन पर लापरवाही बरतने वाले पटवारी एवं ग्राम सचिव निलंबित

झाबुआ6 hours ago

मंडी की आय बढ़ाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर, एसडीएम भास्कर गाचले ने ली व्यापारियों की बैठक

झाबुआ9 hours ago

जिले में किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों की जानकारी देना अनिवार्य

झाबुआ10 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले की पहल से वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, थांदला का हाट बाजार हुआ मंडी में स्थानांतरित

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!