Connect with us

DHAR

*मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चौधरी ने आमजनों की सुनी समस्याएं*

Published

on

*आवेदकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए*

*धार, 28 जुलाई 2026।* मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक चौधरी ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस जनसुनवाई में कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


इस साप्ताहिक जनसुनवाई में मुख्य रूप से शिक्षा के अधिकारी अधिनियम के तहत प्रवेश दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, खाद्यान्न सामग्री पुनः चालू करवाने, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना का लाभ दिलाने, नया मीटर व नई केबल लगवाने, भूअर्जन अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि दिलवाने, अर्जित अवकाश के नगदीकरण राशि का लाभ दिलवाने, पेंशन का लाभ दिलवाने, खाद-बिज उपलब्ध कराने, वन भूमि का पट्टा प्रदाय करने, पट्टे की भूमि पर जबरन कब्जा करने, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने, मकान का पट्टा प्रदाय करने, अधिक बिजली बिल माफ करने, खनिज खदान की लीज निरस्त करने, भूमि नामांतरण संबंधी रिकार्ड उपलब्ध कराने, भूमि पर आने-जाने का रास्ता खुलवाने, खेत पर जाने-जाने का रास्ता खुलवाने, यात्रा भत्ता देयक का भुगतान करवाने, सोयाबीन बीज खराब होने के कारण बीज अंकुरित नहीं होने से मुआवजा राशि दिलवाने, बच्चों की टीसी प्रदाय करने, अनुकम्पा नियुक्ति दिलवाने, निजी भूमि पर अतिक्रमण करने, लोन माफ करने, भूमि का सीमांकन करने, तथा अन्य विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रकरणों सहित विभिन्न समस्याओं, मांगों संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चौधरी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्त आवेदनों का एक निश्चित समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी आवेदक को अपनी बुनियादी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
श्री चौधरी इस जनसुनवाई कार्यक्रम में अनेक आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके न्यायोचित व वैधानिक समाधान के संबंध में संबंधित मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला प्रशासन धार द्वारा आमजन की समस्याओं के पारदर्शी, त्वरित और सुलभ समाधान के लिए ई-गवर्नेंस जैसी आधुनिक प्रणालियों के उपयोग के साथ इस प्रकार की प्रभावी पहल निरंतर रूप से जारी है। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!