Connect with us

झाबुआ

अब हर आपदा से निपटने को तैयार झाबुआ के 100 सिविल डिफेंस वालंटियर्स

Published

on

7 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ सफल समापन, संयुक्त कलेक्टर विजय मंडलोई ने वितरित किए प्रमाण-पत्र

झाबुआ। जिले में आयोजित 7 दिवसीय सिविल डिफेंस वालंटियर्स प्रशिक्षण का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर श्री विजय मंडलोई ने प्रशिक्षित वालंटियर्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित स्वयंसेवक प्रशासन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग जनसेवा और मानव जीवन की रक्षा के लिए समर्पित भाव से करने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

इस सात दिवसीय प्रशिक्षण में झाबुआ जिले के 100 सिविल डिफेंस वालंटियर्स को विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बाढ़, भूकंप, आकाशीय बिजली, सर्पदंश, सड़क दुर्घटनाएं, टैंकर दुर्घटना, मेला प्रबंधन, भगदड़ जैसी आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रशासन एवं अन्य बचाव एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के तरीकों का भी अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री विनोद ओशोगोतम ने प्रशिक्षण के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित वालंटियर्स भविष्य में जिले में किसी भी आपदा की स्थिति में प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण सहयोगी सिद्ध होंगे।

प्रशिक्षण को सफल बनाने में कंपनी कमांडर श्री संतोष डिंडोर, सिविल डिफेंस चीफ वार्डन श्री दूजेंद्र व्यास तथा SDERF टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने सातों दिनों तक लेक्चर, मॉक ड्रिल एवं प्रायोगिक अभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया।

इस प्रशिक्षण के साथ झाबुआ जिले को 100 प्रशिक्षित सिविल डिफेंस वालंटियर्स की ऐसी टीम प्राप्त हुई है, जो किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

आखिर क्यों – जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित तालाब की गुणवत्ता को लेकर की जा रही शिकायत को बार-बार सीएम हेल्पलाइन पर बंद किया जा रहा है

झाबुआ2 days ago

11 दिवसीय गणेश उत्सव रस्सा खेंच,मोमबत्ती, मटकी फोड़, 1 मिनट, फैंसी ड्रेस, चेयर रेस प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

झाबुआ2 days ago

संकल्प ग्रुप की गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला के बाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत

मेघनगर3 weeks ago

जन्मदिन पर बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान
पीपलखुटा में रोटरी बाल मुस्कान झूला प्रकल्प के सातवें झूले का शुभारंभ

झाबुआ3 weeks ago

” भक्ति में कृष्ण, सम्मान में गुरु – अंकुरम में दिखा अनोखा संगम!”

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!