Connect with us

झाबुआ

गर्ल्स स्कूल रोड पर यातायात पुलिस की कारवाई, तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वाले बाइक सवारों पर शिकंजा

Published

on


झाबुआ। यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को शहर के गर्ल्स स्कूल रोड  पर तेज गति से दो पहिया वाहन चलाने वालों को लेकर समझाइश भी दी गई और चालानी कारवाई की गई । पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले बाईक राइडर्स के वाहनों को भी पकड़ा ।‌

यातायात प्रभारी धर्मेन्द्र पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशानुसार दो पहिया वाहनों का चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान छात्राओं के स्कूल आवागमन करने वाले समय में स्टंटबाजो को लेकर समझाइश और कारवाई की गई ।

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने मंगलवार को गर्ल्स स्कूल रोड पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, बिना आवश्यक दस्तावेज तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों को रोककर सघन जांच की गई ।
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्पोर्ट्स बाइक और अन्य दोपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को मौके पर समझाइश दी गई तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई। कुछ वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
यातायात पुलिस ने बताया कि स्कूलों के आसपास छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। तेज गति, स्टंटबाजी और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की गई ।

छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बाईक राइडर्स को लेकर कारवाई जारी रहेगी ।

धर्मेन्द्र पटेल , यातायात प्रभारी, झाबुआ ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

आखिर क्यों – जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित तालाब की गुणवत्ता को लेकर की जा रही शिकायत को बार-बार सीएम हेल्पलाइन पर बंद किया जा रहा है

झाबुआ2 days ago

11 दिवसीय गणेश उत्सव रस्सा खेंच,मोमबत्ती, मटकी फोड़, 1 मिनट, फैंसी ड्रेस, चेयर रेस प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

झाबुआ2 days ago

संकल्प ग्रुप की गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला के बाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत

मेघनगर3 weeks ago

जन्मदिन पर बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान
पीपलखुटा में रोटरी बाल मुस्कान झूला प्रकल्प के सातवें झूले का शुभारंभ

झाबुआ3 weeks ago

” भक्ति में कृष्ण, सम्मान में गुरु – अंकुरम में दिखा अनोखा संगम!”

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!