Connect with us

झाबुआ

पीएचई विभाग में 78 उपयंत्रियों को पदोन्नति, झाबुआ के संतोष कुमार तिवारी बने सहायक यंत्री

झाबुआ/भोपाल‌- । मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में प्रदेश के 78 डिप्लोमाधारी उपयंत्रियों (सिविल) को सहायक यंत्री (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस सूची में झाबुआ जिले के संतोष कुमार तिवारी का नाम भी शामिल है। उनकी पदोन्नति से जिले के पीएचई विभाग में खुशी […]

Published

on


झाबुआ/भोपाल‌- । मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में प्रदेश के 78 डिप्लोमाधारी उपयंत्रियों (सिविल) को सहायक यंत्री (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस सूची में झाबुआ जिले के संतोष कुमार तिवारी का नाम भी शामिल है। उनकी पदोन्नति से जिले के पीएचई विभाग में खुशी का माहौल है।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी पदोन्नत अधिकारियों को छठे वेतनमान (₹15,600–39,100, ग्रेड पे ₹5,400) एवं सातवें वेतनमान के लेवल-12 में अस्थायी रूप से स्थानापन्न पदोन्नति प्रदान की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी पदोन्नत अधिकारियों के पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।
झाबुआ के उपयंत्री संतोष कुमार तिवारी के सहायक यंत्री पद पर पदोन्नत होने पर पीएचई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं विभाग के साथ कार्य कर रहे ठेकेदारों एवं सहयोगी एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की । ठेकेदार ताराचंद गादीया , विजय जोशी , सुभाष माथूर आदि व हैंडपंप टेक्नीशियन संघ से  तारेन्द्र कटारा , कालूराम गरवाल आदि अनेक ने श्री तिवारी की पदोन्नति पर पुष्प माला पहनाकर बधाईया प्रेषित की । झाबुआ में संतोष कुमार तिवारी की पदोन्नति को विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सहकर्मियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ विभाग तथा आमजन को मिलेगा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!