झाबुआ (मनोज अरोड़ा वत्सल आचार्य की रिपोर्ट). चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय, झाबुआ के खेल मैदान पर दिनांक 4 एवं 5 अक्टूबर 2026 को 15 वर्ष से कम (अंडर-15) एवं 22 वर्ष से कम (अंडर-22) आयु वर्ग के पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगामी क्रिकेट गतिविधियों एवं उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित करना था। U 15 आयु वर्ग ट्रायल्स में 50 ओवर का मैच खेला गया जिसमें हनुमंत क्रिकेट एकेडमी थांदला के 13 वर्षीय खिलाड़ी अथर्व मिस्त्री ने ओपनिंग करते हुवे 32 रन बनाये ओर साथ ही 2 ओवर में 4 रन दे के 3 विकेट हासिल कर चयनकर्ता को विशेष प्रभावित किया ।
U 22 आयु वर्ग में 19 वर्षीय रम्भापुर के जयदीप बोरा ने 4 छक्के लगा के चयनकर्ताओं को अपने खेल से प्रभावित किया ।
उक्त चयन प्रक्रिया को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की ओर से विशेष रूप से आमंत्रित पूर्व रणजी खिलाड़ी श्री देवेंद्र परमार ने ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित होकर देखा। श्री परमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, तकनीक, फिटनेस, अनुशासन एवं खेल कौशल का बारीकी से अवलोकन किया तथा चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दो दिवसीय चयन प्रक्रिया में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभावान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण एवं7 समग्र खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं के समक्ष अपनी क्षमता का परिचय दिया। इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में श्री देवेंद्र परमार, श्री मोहम्मद अमजद खान, श्री पर्वत सिंह राठौड़, श्री बहादुर सिंह चौहान, श्री प्रताप सिक्का,श्री रजत सिक्का एवं श्री विजय मिस्त्री का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। इनके सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्पण से चयन प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की चयन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले के युवा एवं प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्राप्त होता है। झाबुआ जिले से उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने की दिशा में यह चयन प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।