Connect with us

झाबुआ

एसडीएम भास्कर गाचले ने गोद लिए गांव उदयपुरिया में पहुंचकर लिया विकास कार्यों का जायजा

Published

on

वृद्धजनों का सम्मान, बच्चों से संवाद कर बांटी टॉफियां, तिथि भोज में बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) सेवा से संकल्प अभियान के तहत थांदला एसडीएम भास्कर गाचले द्वारा गोद लिए गए ग्राम उदयपुरिया में आज विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया गया। एसडीएम के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

एसडीएम भास्कर गाचले ने पंचायत भवन में वृद्धजनों का शाल, श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पंचायत भवन के समीप स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से बातचीत की। बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने बच्चों को टॉफियां वितरित कीं।

इसके पश्चात एसडीएम ने उप स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। यहां सीएचओ से बच्चों के टीकाकरण, स्वास्थ्य सेवाओं तथा कृमिनाशक दवाइयों के वितरण की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद एसडीएम भास्कर गाचले सरपंच के साथ माध्यमिक शाला पहुंचे, जहां विद्यार्थियों के लिए आयोजित तिथि भोज में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर स्वयं भी तिथि भोज किया और विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया।

“उदयपुरिया में विकास का कोई कार्य नहीं रुकेगा”

इस अवसर पर एसडीएम भास्कर गाचले ने कहा कि उदयपुरिया को विकास की दृष्टि से एक आदर्श गांव बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गांव में विकास का कोई भी कार्य रुकने नहीं दिया जाएगा तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी।

ग्राम पंचायत सरपंच ने एसडीएम को आश्वस्त किया कि पंचायत क्षेत्र में शासन द्वारा स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गांव का कोई भी पात्र हितग्राही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

एसडीएम के इस संवेदनशील एवं जनोन्मुखी प्रयास से उदयपुरिया में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद एवं विश्वास और मजबूत हुआ है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!