Connect with us

झाबुआ

जब शिक्षक बने कलाकार, बच्चों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान

Published

on

झाबुआ —— अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ में आज  दिनांक 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण खुशियों और मनोरंजन से सराबोर रहा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए दी गई रंगारंग प्रस्तुतियाँ रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:कालीन प्रार्थना सभा से हुई जिसमें शिक्षकों ने प्रार्थना सभा का संचालन किया।

विद्यालय के प्री प्राइमरी क्षेत्र में छात्रों का शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया । विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. चारुलता दवे ने छात्रों को बाल दिवस के बारे में जानकारी दी । प्री प्राइमरी के छात्रों ने इस दिन लंगडी, नदी पहाड़, आइस वॉटर ,आंख- मिचौली जैसे अनेक पारंपरिक खेलों का आनंद लिया ।इसके साथ ही उन्हें सरप्राइज गिफ्ट चुनने का अवसर भी मिला ।

कक्षा 1 से दसवीं तक के छात्रों को शिक्षिका श्रीमती नम्रता शक्तावत ने बाल दिवस पर विस्तृत जानकारी दी।शिक्षिका श्रीमती शारदा कुमावत ने सुंदर कविता प्रस्तुत की, जिसने बच्चों को खूब आनंदित किया। इसके पश्चात शिक्षिका संतोष पांचाल और मंजूषा कटलाना ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात शिक्षिका सुचिता राठौर ,राघवी पितलिया,भूमिका राठौर, इशिता पंवार, डिंपल पवार,इशिका तोमर, जाह्नवी प्रजापति, निधि सेंगर, आयुषी वाणी, रीना कटारा, प्रियंका याग्निक, पिंकी चौहान, अंश जैन, अरुण याग्निक ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों का मनोरंजन किया। शिक्षकों की इन विशेष प्रस्तुतियों को देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे और तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

बाल दिवस को और भी यादगार बनाने के लिए शिक्षकों ने कक्षाओं में बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया। बच्चों को अनेक रोचक गेम्स खिलाए गए, जिनमें उन्होंने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इन खेलों और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ आपसी सहयोग, सहभागिता और टीम भावना का संदेश भी मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. लोकेश दवे, डॉ. चारुलता दवे एवं प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका बचपन खुशियों, संस्कारों, शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों से परिपूर्ण होना चाहिए।

संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रीति शर्मा ने किया

शिक्षकों ने अपनी प्रस्तुतियों और विशेष आयोजनों के माध्यम से यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के साथ हँसना, खेलना और उनके बचपन के हर पल को यादगार बनाना भी शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस प्रकार अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस का आयोजन बच्चों के लिए आनंद, उत्साह और खूबसूरत यादों से भरा एक यादगार दिन बन गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!