Connect with us

झाबुआ

मीडिया, जनता और सिस्टम के बीच का एक बहुत बडा सेतु है- कलेक्टर श्री सिंह

Published

on

धार 17 अगस्त 2021/ मीडिया के माध्यम से बातों लाखो लोगों तक पहुॅचती है। यह संदेश का संचार करने का सबसे तेज माध्यम है। आप चौथे स्तंभ है जिसका महत्व हमेशा बना रहता है। मीडिया, जनता और सिस्टम के बीच का एक बहुत बडा सेतु है। मीडिया समाज सेवा और देश सेवा की फिल्ड है। जिसके माध्यम से अंतिम छोर तक बात पहुॅचती है। यह बात कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कोरोना टीकाकरण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन तथा यूनिसेफ द्वारा मीडिया संवाद कार्यकम में कही। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर मिलन महल गार्डन में मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उन्होने कहा कि यूनिसेफ द्वारा बहुत सही समय पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कोविड की प्रथम लहर के बाद प्रधानमंत्री ने सभी लोगो से आग्रह किया था दो गज की दूरी मास्क है जरूरी। उस समय भी मीडिया के द्वारा इसके प्रचार-प्रसार में बहुत सहयोग दिया गया। अब लोगों में यह जागरूकता आ गई है कि टीकाकरण ही उनका सुरक्षा कवच है।
   यूनिसेफ संस्था कई वर्षो से बच्चों और महिलाओं के लिए कार्य कर रही है। इनके माध्यम से छोटी-छोटी बातों से लोगो में जागरूकता लाई जाती है। जिससे लोगो को दूसरो को प्रेरित करने की प्रेरणा मिलती है। कोविड अनुकूल व्यवहार 80 प्रतिशत लोग इसका पालन करने लगे है। पीक के दौरान पहले ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर उनकी भ्रांतियॉ थी। जिसे मीडिया ने लोगो को जागरूक कर उनके भ्रम को दूर कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। यह सब मीडिया के सार्वजनिक प्रयासों से ही संभव हो पाया है। इसके लिए मीडिया ने माहौल बनाकर लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। यूनिसेफ तथा अन्य एनजीओं के माध्यम से गांवो में घर-घर जाकर, खेतो में जाकर लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। जिले में टीकाकरण का वेस्टेज शुन्य प्रतिशत है। उन्होने आग्रह किया किया कि मीडिया सेकेण्ड डोज के लिए नागरिक को विशेष रूप से प्ररित करे।
     इस अवसर पर  जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ संजय भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता गायत्री परिहार, प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

रतलाम में हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, मैग्जीन सहित तीन पिस्टल बरामद

झाबुआ7 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रमाण पत्र भेंट किया

झाबुआ7 hours ago

छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित+++++ प्राचार्य को नोटिस, छात्राओं की मांग अनुसार विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों का पैनल उपलब्ध रहेगा****** जनसुनवाई के दौरान 60 आवेदनो पर सुनवाई करते हुए निराकरण के संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश !

झाबुआ7 hours ago

प्रशासन के 10 समाचार पीआरओ की कलम से -प्रशासन के 10 समाचार पीआरओ की कलम से –

झाबुआ8 hours ago

नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा वेतन समस्या को लेकर कलेक्टर एवं प्रभारी मंत्री को आवेदन दिया गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!