Connect with us

झाबुआ

ग्राम मण्डली बड़ी की महिलाओं ने सड़ा हुआ गेहूं वितरण पर जताया विरोध….।

Published

on

झाबुआ – सरकार फ्री राशन की योजना पर भले ही वाहवाही लूटी रही हो , लेकिन मैदानी स्तर पर सरकार की उचित मूल्य दुकान पर जो निम्न स्तर का गेहू मिल रहा है वो ग्रामीणो की परेशानी का सबब बना हुआ है । जिससे महिलाओं और ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और सरकार को कोसते हुए नजर आ रहे हैं ।

जिले के ग्रामीण अंचल की मण्डली बड़ी राशन की दुकान पर राशन योजना के तहत ग्रामीणों को मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा था लेकिन जब गांव की महिलाओं ने वितरित किया जा रहा गेहूं देखा तो आक्रोशित हो गई और कहने लगी यह देखो गेहूं तो घटिया क्वालिटी का हैं । गांव की महिला दितु बाई, गंगूबाई व अन्य महिलाओं ने बताया कि…. डांडा (जानवर )भी नहीं खा सकते हैं ऐसे गेहूं तो सरकार हमको देती है साफ करते हैं तो साफ भी नहीं होते हैं सब कचरा युक्त गेहूं हमको दिया जा रहा हैं । महिलाओ ने गेहू को सड़ा हुआ गेहू बताकर कहा कि इसको कैसे खाये…. सब गेहू धुले वाला ,गारा युक्त और कचरे वाला है जानवर नही खा सकते तो इंसान कैसे खाये । महिलाओं ने गेहूं की क्वालिटी पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए , इससे इंसान तो ठीक जानवर के के खाने लायक भी नहीं बताया । कुछ महिलाओं ने सड़े हुए गेहूं खाने से बीमार होने के बाद भी कही । इस तरह सड़े हुए गेहूं वितरण को लेकर ग्रामीण जन सरकार को कोसते हुए नजर आए । कई महिलाओं ने इस सड़े हुए गेहूं को लेने से इनकार कर दिया है और साफ-सुथरे गेहूँ की मांग कर रहे हैं । इस तरह के मामले को लेकर जब सरकार की राशन दुकान के कर्मचारी सेल्समैन प्रकाश राठौर से सवाल किया तो उन्होने बताया कि आगे से ही गेहू ऐसा आ रहा है मैने कुछ लोगो के गेहू बदले पर सभी कट्टो में ऐसे ही गेहू निकल रहे है लोग ले जाने से मना कर रहे है । शासन प्रशासन को चाहिए कि इस ओर ध्यान देकर उचित मूल्य की दुकानों पर साफ-सुथरे गेहूं का वितरण हो ऐसी व्यवस्था की जाना चाहिए ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!