Connect with us

झाबुआ

थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार राणापुर का कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण किया

Published

on


थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार राणापुर का कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण किया
झाबुआ, 20 अगस्त 2021 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार मर्यादित राणापुर की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां पर अनाज के साथ करोसीन रखे जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर की एवं तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिये एवं जिले में कही भी अनाज के साथ करोसीन नहीं रखा जाए।
श्री मिश्रा ने इस दुकान के अंदर गेहूॅं, चावल, बाजरे की बोरी खुलवाकर उसकी गुणवत्ता को देखा एवं यहां उपस्थित उपभोक्ताओं से यहां पर मिल रहे अनाज के बारे में पूछताछ की एवं उपभोक्ता के कूपन को लेकर यहां पर दिया जा रहा अनाज से मिलान किया एवं उपभोक्ताओं से टीकाकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उन्हें टीका लगाने के लिये प्रेरित किया एवं उपभोक्ताओं को साक्षर होने के लिये भी प्रेरित किया। जिससे कोई उन्हे भ्रमित नहीं कर सके।
इस दुकान की विस्तृत जांच करने के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एल.एन.गर्ग, तहसीलदार श्री रविन्द्र सिंह चौहान एवं कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी श्री आशिष आजाद एवं पांच पटवारियों को भी यहां पर रखी सामग्री का स्टॉक से मिलान करने के निर्देश दिये। यदि अनियमितता पाई जाती है तो तत्काल एफआईआर करने के निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता ने टीआई श्री टी.एस.डावर को निर्देश दिये की यदि अनियमितता पाई जाती है एवं एफआईआर के लिये कोई आता है तो तत्काल कार्यवाही करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!