Connect with us

झाबुआ

कृषि विज्ञान केन्द्र में कडकनाथ उत्पाद संगठन से चर्चा करने पहुंचे कलेक्टर

Published

on



झाबुआ, 25 अगस्त 2021। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा आज प्रातः कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ पहुंचे यहां पर कडकनाथ किसान उत्पाद संगठन के सदस्यों से कडकनाथ पालन हेतु स्वीकृति आदेश प्रदान किये गये। यहां पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कडकनाथ पालन हेतु चुजे की हैचरी का अवलोकन किया एवं यहां उन्नत फसल के संबंध में यहां पर किये जा रहे कार्यो का अवलोकन किया। यहां पर उन्न्त बकरी पालन केन्द्र का भी अवलोकन किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एल.एन.गर्ग, नार्बाड प्रतिनिधि श्री अलूने, वरिष्ट वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र श्री आईएस तोमर उपस्थित थे।
श्री मिश्रा ने 6 हितग्राहियों को मुर्गे, चुजे पालन करने हेतु स्वीकृति आदेश प्रदान किये। श्री मिश्रा ने उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से टीकाकरण के बारे में भी चर्चा की एवं शतप्रतिशत महिलाओं ने टीकाकरण करवाने पर धन्यवाद दिया। महिलाओं से चर्चा करते हुए बताया कि पशुपालन से आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते है। पशु पालन के क्षेत्र में जो भी कृषक आगे आना चाहते है। हम उन्हें उन्नत पशु एवं आर्थिक सहायकता उपलब्ध करावाने के लिये तैयार है। यह प्रशिक्षण आपको पशुपालन के क्षेत्र में आपके ज्ञान में वृद्धि करेगा एवं यहां से जो आपने जो सिखा है अपने आस-पास के लोगों को भी बताए जिससे वे पशुपालन के क्षेत्र में कार्य कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
क्रमांक/94/850/भारत

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर48 mins ago

अलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने किया आदेश जारी , विवादित थाना प्रभारी चंद्रशेखर आजाद नगर को हटाया ।

झाबुआ3 hours ago

अधिकारियों व कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के लिए राज्य कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा

झाबुआ15 hours ago

रतलाम में हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, मैग्जीन सहित तीन पिस्टल बरामद

झाबुआ15 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रमाण पत्र भेंट किया

झाबुआ15 hours ago

छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित+++++ प्राचार्य को नोटिस, छात्राओं की मांग अनुसार विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों का पैनल उपलब्ध रहेगा****** जनसुनवाई के दौरान 60 आवेदनो पर सुनवाई करते हुए निराकरण के संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश !

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!