Connect with us

RATLAM

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का लाइव उद्बोधन सांसद श्री गुमान सिंह डामोर ने कहा कि शासन द्वारा संचालित पीएम स्व निधि तथा मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के माध्यम से फेरी लगाकर व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों का आर्थिक उत्थान

Published

on

रतलाम 29 अगस्त 2021/ पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत स्वनिधि संवाद के राज्य स्तरीय कार्यक्रम द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को प्रदेश के स्ट्रीट वेंडर हितग्राहियों के खातों में ऋण राशि जमा करके लाभ प्रदान किया। रतलाम जिले के 240 हितग्राहियों के बैंक खातों में लगभग 28 लाख रुपए की ब्याजमुक्त ऋण राशि जमा की गई। इनमें 161 स्ट्रीट वेंडर्स को 12 लाख 14 हजार रुपए की ऋण राशि तथा 79 स्ट्रीट वेंडर को 15 लाख 80 हजार रुपए की ऋण राशि प्रदान की गई ताकि वे अपने स्वरोजगार धंधों को उन्नत कर सके, आगे बढ़ सके।

रतलाम बरबड़ विधायक सभागृह में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का लाइव उद्बोधन देखा, सुना गया। सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, विधायक श्री चैतन्य काश्यप, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया, श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री के.के. सोनी, सुश्री अनीता कटारिया, श्री अरुण राव, श्री मयूर पुरोहित तथा योजना के हितग्राही स्ट्रीट वेंडर उपस्थित थे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद श्री गुमान सिंह डामोर ने कहा कि शासन द्वारा संचालित पीएम स्व निधि तथा मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के माध्यम से फेरी लगाकर व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों का आर्थिक उत्थान किया जा रहा है। इनके व्यवसाय उन्नत हो, जीवन स्तर ऊंचा उठे, इसलिए योजनाएं संचालित की जा रही है। कोरोना काल में योजनाओं ने बहुत बड़ा सहारा स्ट्रीट वेंडर्स हितग्राहियों को प्रदान किया है।

विधायक श्री चैतन्य काश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम स्वनिधि तथा मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना अभिनव योजनाएं है। योजनाऐं फेरी लगाकर स्वरोजगार धंधा करने वाले व्यक्तियों के लिए कोरोना काल में संजीवनी साबित हुई है। योजना में शासन द्वारा 10 हजार रुपए का ऋण बगैर ब्याज के उपलब्ध कराया जाता है। पूरा ऋण चुकाने के बाद हितग्राही को बगैर ब्याज के दुगनी राशि अर्थात 20 हजार रुपए का ऋण लाभ प्रदान किया जाता है। आपने हितग्राहियों से आग्रह किया कि योजना में प्राप्त ऋण को अपने जीवन की उन्नति का आधार बनाएं, ऋण वापस करने की प्रवृत्ति रखें, इससे आप अपने जीवन में आर्थिक रूप से सदैव सफल रहेंगे।

कार्यक्रम में नगर निगम के कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश व्यास, सहायक यंत्री श्री सोनी, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण कुमार पाठक, उपायुक्त नगर निगम श्री विकास सोलंकी आदि उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!