Connect with us

RATLAM

अमृतलाल ने ऋण चुकता कर दिया तो दुगनी राशि का ऋण लाभ मिला

Published

on

खुशियों की दास्तां

रतलाम 29 अगस्त 2021/  पीएम स्व निधि एवं मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजनाएं फेरी लगाने वालों छोटा-मोटा काम धंधा करने वाले व्यक्तियों के लिए मजबूत सहारा बनी है। खासतौर पर कोरोना काल में उक्त योजनाओं ने स्ट्रीट वेंडर्स को बड़ा सहारा दिया है। योजना में मिली ऋण राशि से स्ट्रीट वेंडर को उनके  कार्य व्यवसाय को संचालित करते रहने में मदद मिल सकी है। परिवार का जीवन यापन बेहतर ढंग से हो सका है।

रतलाम के नया गांव के रहने वाले स्ट्रीट वेंडर अमृतलाल खंडेलवाल के लिए भी मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना संजीवनी साबित हुई है। योजना की मदद से अमृतलाल के परिवार का गुजर-बसर बेहतर रूप से हो सका है। मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना में हितग्राही को प्रथम बार में 10 हजार रूपए का ऋण बगैर ब्याज के प्रदान किया जाता है। पूरा ऋण चुकता करने पर हितग्राही को दुगनी राशि अर्थात 20 हजार रुपया का बगैर ब्याज का ऋण शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। अमृतलाल खंडेलवाल को भी दुगनी राशि का ऋण लाभ मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया। 1 वर्ष पूर्व अमृतलाल को स्ट्रीट वेंडर योजना से 10 हजार रूपए का ऋण लाभ मिला था। इस मदद से अमृतलाल अपने सब्जी व्यवसाय को चलायमान रख सका। कोरोना काल में उसे मंडी से जाकर सब्जी खरीदने में राशि की मदद मिल सकी।

अमृतलाल ने ईमानदारी के साथ साल भर में पूरी किस्ते चुका दी तो अब उसे दुगनी ऋण राशि का लाभ मिला है। अमृतलाल ने कहा कि अब वह अपने व्यवसाय को उन्नति पर ले जाने के लिए दुगने उत्साह के साथ कार्य करेगा। इसके लिए वह मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद देता है और इस अभिनव योजना के लिए आभार व्यक्त करता है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!