Connect with us

RATLAM

डेंगू की रोकथाम तथा प्रथम डोज से छूटे लोगों के सर्वेक्षण के लिए दल गठित

Published

on

रतलाम 04 सितम्बर 2021/  कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने रतलामशहर में डेंगू की रोकथाम तथा कोविड-वैक्सीनेशन के प्रथम डोज से छूटे व्यक्तियों के सर्वेक्षण के लिए दलों का गठन किया है। सर्वेक्षण दल निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री रजनीश सिन्हा के अधिनस्थ कार्य करेंगे।

जारी आदेश के अनुसार समस्त दलों द्वारा सर्वेक्षण कार्य 6 सितंबर से 10 सितंबर की अवधि में शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाएगा। दल अपने क्षेत्र के एनजीओ का सहयोग भी ले सकेंगे। दलों द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए बुखार रोगी का नाम, मुखिया का नाम, आयु, मोबाइल नंबर तथा एड्रेस नोट किया जाएगा। वैक्सीनेशन में प्रथम डोज से छूटे हुए लोगों का नाम, पता, आयु, मोबाइल नंबर तथा टीका नहीं लगाने का कारण नोट किया जाएगा। सर्वेक्षण दल में स्वास्थ्य विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नगर निगम के कर्मचारी सम्मिलित किए गए हैं।

सर्वेक्षण दल जब तक घरों के सभी लोगों की जांच ना हो जाए तब तक उन घरों का निरंतर भ्रमण कर जानकारी एकत्रित करते रहेंगे। कोई भी घर–परिवार सर्वे से छूटे नहीं, इसका विशेष ध्यान रखेंगे। परिवार के प्रत्येक सदस्य की जानकारी अनिवार्य रूप से एकत्रित करेंगे। इसके अलावा सर्वेक्षण दल डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरों को पनपने नहीं देने हेतु घरों के अंदर जमा पानी के टैंक, पानी स्टोरेज, छत पर पुराने टायर या अन्य सामान जिम में पानी जमा होने देखेंगे उचित परामर्श देंगे। इस कार्य के दौरान किसी भी तरह का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा और कोताही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ19 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!