Connect with us

RATLAM

रेफरल को कम करने चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवाएँ जिला अस्पतालों में ही उपलब्ध

Published

on

रतलाम 04 सितम्बर 2021/ राज्य शासन द्वारा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के तहत मरीजों को उनके जिले में ही चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं का उन्नयन किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि इन अस्पताओं में चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ आई.सी.यू, एच.डी.यू. वार्ड, आइसोलेशन वार्ड एवं डायग्नॉस्टिक्स सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही है।

101 प्रकार की डायग्नॉस्टिक जाँच

अपर मुख्य सचिव श्री सुलेमान ने बताया कि जिला अस्पतालो में रेफरल को कम करने और जिले में ही संपूर्ण चिकित्सा उपलब्ध करने के उद्देश्य से प्रदेश के 48 जिला अस्पतालोएवं 9 सिविल हॉस्पिटल में वेट लीज रेंटल रीएजेंट मॉडल के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली हाई एंड टाइप की कुल 101 प्रकार की डाइग्नोस्टिक जाँच सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है। आगामी 6 माह में शेष 4 जिलों में सुविधाएँ उपलब्ध करा दी जायेगी।

1068 चिकित्सकों को बनाया प्रभारी विशेषज्ञ

श्री सुलेमान ने बताया कि जिला अस्पतालो में विशेषज्ञों की सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषज्ञों के पदों में वृद्धि हेतु कुल 1068 चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ डिग्री/ डिप्लोमाधारी) को प्रभारी विशेषज्ञ बनाते हुये उनसे विशेषज्ञ का कार्य लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 प्रतिशत विशेषज्ञों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त विशेषज्ञ की पूर्ति हेतु प्रदेश के जिला चिकित्सालयों में सी.पी.एस. का कोर्स संचालित किया जा रहा है तथा वर्ष 2021-22 में 4 जिलों में डी.एन.बी. का पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत जिलों में सुविधाएँ दी जा रही है। शेष जिलों में आगामी 6 माह में सुविधाएँ सुचारू रूप से संचालित हो जायेगी।

11 हजार 184 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्यश्री सुलेमान ने बताया कि प्रदेश में 50 जिला अस्पतालो में कुल 585 बिस्तरीय क्रियाशील आई.सी.यू. तैयार किये गये है तथा 11 हजार 184 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स मरीजों के उपचार के लिए स्थापित किये गये है। उन्होंने बताया कि आगामी 6 माह नये आई.सी.यू बेड्स तथा 2887 नये ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स की स्थापना कर ली जायेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!