Connect with us

RATLAM

शिक्षक दिवस के अवसर जिले की शिक्षिका श्रीमती अग्निहोत्री होंगी सम्मानित

Published

on

रतलाम की श्रीमती सीमा अग्निहोत्री राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

रतलाम 05 सितम्बर 2021/  शिक्षक दिवस सितंबर के अवसर पर प्रदेश के अन्य शिक्षकों के साथ ही रतलाम उत्कृष्ट विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री भी वर्ष 2020-21 के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित की गई।

राज्य स्तरीय  कार्यक्रम भोपाल में प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार, प्रमुख सचिव शिक्षा श्रीमती रश्मि शमी मौजूद थे। रतलाम एनआईसी कक्ष में उपस्थित जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपए राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा, सहायक संचालक श्री लक्ष्मण सिंह देवड़ा, श्री श्री सी.के. सलित्रा, श्री अशोक लोढा आदि उपस्थित थे। इस दौरान शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार तथा प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि शमी का उद्बोधन देखा सुना गया।

परिचय –

  •  सीमा अग्निहोत्री शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में  योगदान 20 वर्षों का है।

लक्ष्य है  –

  • हरा- भरा,स्वच्छस्वस्थ व डिजिटल भारत। शिक्षा को रोचक बनाने के लिए उनकी अपनी शिक्षा योजनायें हैं।

 उपलब्धियां –

2019 के लिये म.प्र. से चयन, 9 फरवरी 2021 को ऑनलाइन जूरी मीटिंग के पश्चात परिणाम प्रतिक्षित. पश्चिम रेलवे समाज कल्याण केंद्र द्वारा पुरस्कृत, रोटरी क्लब रतलाम द्वारा  सम्मानित, अग्रवाल समाज द्वारा पुरस्कृत,        मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा सम्भाग स्तरीय सम्मान लगभग 13 वर्षों  से विभिन्न विषय गणितअंग्रेजीविज्ञान में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने पर विभाग व संस्था द्वारा प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है।

 उल्लेखनीय कार्य –

  • प्रदेश स्तर पर प्रसारण हेतु रॉ मटेरियल तैयार  करनाजिसे विमर्श पोर्टल व दूरदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाता है। वार्षिक परीक्षा हेतु गोपनीय कार्य भी किया जाता है। जिला स्तर पर विभिन्न क्षेत्र अंग्रेजीब्रिज कोर्स की स्रोत विशेषज्ञ के रूप में शिक्षकों को ऑफ लाइन व ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाता है। जिले के विद्यार्थियों की भी अंग्रेजी की ऑनलाइन क्लास व टेस्ट को क्विज माध्यम से लेती है। कम खर्च की शिक्षण सामग्री व नये प्रोजेक्ट  बनाना भी सिखाती है स्टडी मटेरियल को पीडीएफ में सेंड करती है।
  • विद्यालय स्तर पर शिक्षा को रोचक बनाने हेतु विभिन्न गतिविधि कराई जाती हैंजैसे विशेष दिवस मनानाबालसभाक्विजमैदान या क्लास में इंग्लिश स्पीकिंग गेमजीवन  कौशलखेलकूदपर्यावरण संरक्षणप्रोजेक्टरोल-प्लेरंगोलीमेहंदीगीतप्रोजेक्टरइत्यादि।
  • आपके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। विद्यार्थियों के लिए यू ट्यूब, फेसबुक पेज पर भी पोस्ट करती है।
  • विज्ञान में रुचि बढ़ाने के लिए विज्ञान मंथन यात्राइंस्पायर अवार्ड में सहभागिता के लिए प्रेरित करती है व स्वयं भी सहभागिता करती है
  • निर्धन विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क नाईट क्लास में विगत 12 वर्षो से ध्यापन किया। ग्रामीण विद्यालय मोबाइल दल के साथ रविवार के दिन जाकर पढ़ाया।
  • अब तक 9 बार रक्तदान कर चुकी है
  • मूक बधिर विद्यार्थियों को विशेष रुचि लेकर घर पर पढ़ाया।
  • खेल प्रतिभाओं को हाउस इन्चार्ज के रूप में प्रोत्साहित करने के साथ स्वयं भी बैडमिंटनदौड़योगासाइक्लिगंट्रैकिंगएरोबिक्स किया।
  • पर्यावरण संरक्षण हेतुस्वच्छतापौधारोपणजलाशय सफाईकपड़ों की थैलीमोगली महोत्सवअनुभूति कैम्पपर्यटन क्विजचित्रकलाइत्यादि अनेक  कार्यक्रम में भाग लिया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट वर्कशॉप में प्लास्टिक री यूज़इको फ्रेंडली गणेशजी बनाना बताया।
  • वृद्धाश्रमकोढ़ी आश्रम में कम्बल व धार्मिक पुस्तकें प्रदान की।
  • कोरोना कॉल में खुद मास्क बनाकर बांटेऑक्सीजन सिलिंडर दान ,कोविड  ड्यूटी की।
  • देश सेवा के लिये छात्राओं को पैरामिलिट्री ट्रेनिंग दी।
  • नशा मुक्तिमतदाता जागरूकता ,वैक्सीन अभियान में लोगों को  जागरूक किया।
  • लॉक डाउन के दौरान कहानियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर 500 से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिदिन 5 कहानियां भेजी,जिसमे नैतिक शिक्षा व महान लोगों के जीवन की कहानी को ऑडियोवीडियोपॉडकास्टब्लॉगफ्लिप बुक के माध्यम से बताया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

अधिकारियों व कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के लिए राज्य कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा

झाबुआ14 hours ago

रतलाम में हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, मैग्जीन सहित तीन पिस्टल बरामद

झाबुआ14 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रमाण पत्र भेंट किया

झाबुआ14 hours ago

छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित+++++ प्राचार्य को नोटिस, छात्राओं की मांग अनुसार विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों का पैनल उपलब्ध रहेगा****** जनसुनवाई के दौरान 60 आवेदनो पर सुनवाई करते हुए निराकरण के संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश !

झाबुआ15 hours ago

प्रशासन के 10 समाचार पीआरओ की कलम से -प्रशासन के 10 समाचार पीआरओ की कलम से –

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!