Connect with us

झाबुआ

मनोज अरोरा वनवासी कल्याण परिषद झाबुआ के शहर अध्यक्ष नियुक्त………

Published

on

वनवासी कल्याण परिषद् के क्षेत्रिय संगठन मन्त्री एवं प्रान्त के सह संगठन मंत्री एक दिवसीय प्रवास पर
नगर इकाई को घोषणा की…..


झाबुआ – जिले मे स्थित वनवासी कल्याण परिषद् मे एक दिवसीय प्रवास पर आये वनवासी कल्याण परिषद् के क्षेत्रिय संगठन मंत्री प्रवीण ढोलके एवं प्रान्त के सह संगठन मंत्री रविंद्र गर्ग दारा अभ्यास वर्ग रखा गया । अभ्यास वर्ग पश्चात वनवासी कल्याण परिषद के पदाधिकारियों द्वारा मनोज अरोरा को वनवासी कल्याण परिषद झाबुआ के शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया । नियुक्ति पर इष्ट मित्रों और पत्रकार साथियों ने बधाइयां प्रेषित की ।

अभ्यास वर्ग में सैकड़ों की संख्या मे आये वनवासी भाइयों को अपने सम्बोधन मे प्रान्त के सह संगठन मंत्री रविंद्र गर्ग ने बताया आप लोग मुलनिवासी प्रकृतिपूजक है आप लोगों को कोई बरगलाता या प्रालोभन देकर धर्मान्तरण करवाता है तो उस की बातो मे नहीं आना चाहिये । अगर आप ने धर्मान्तरण नहीं रुकवाया तो यही लोग आप के बच्चों का अधिकार को खत्म करके , आप के कोटे से सरकारी नौकरी का अधिकार छीन लेगे ह। आप लोगों को पूरी ताकत से विरोध करना चाहिए । वही क्षेत्रिय संगठन मन्त्री प्रवीण ढोलके ने पेसा एक्ट के बारे मई जानकारी देते हुए लोगों को बताया की आप वनवासी भाइयो को अपने गांव की पंचायत की जानकारी होना चाहिये । ताकि आप लोगों का अधिकार कोई छीने नहीं..। ग्राम पंचायत मे हो रहे निर्माण कार्य , आवास योजना , कपिल धारा पंच परमेश्वर योजना, विधवा पेंशन , मनरेगा ऐसी तमाम योजना का लाभ आप को मिले । क्षेत्रिय संगठन मंत्री ने बताया की जब भारत आज़ाद हुआ तब से अभी तक संविधान मै सब के अधिकार सुरक्षित रखे गए है । हम लोगो को अनुसूचित जनजाति मै रखा गया है । हमें हमारे अधिकारों की जानकारी होना चाहिए और शासन द्वारा प्रचलित योजना की जानकारी भी । इसके बाद शहर वनवासी कल्याण परिषद् की कार्यकारणी की घोषणा भी की गई । जिसमें अध्यक्ष मनोज कुमार अरोरा को बनाया गया । अभ्यास वर्ग मै उपस्तिथ जिला संघ पालक मानसिंग भूरिया , जिला अध्यक्ष मुन्नालाल निनामा , जिला संगठन मंत्री गणपत जी मुनिया , जिला सचिव कानजी भाई भूरिया, युवा प्रमुख दिनेश कतिजा , सह युवा प्रमुख अल्केश मेडा, श्रद्धा जागरण मंच के प्रभारी सागर बिलवाल , राणापुर आश्रम अध्यक्ष मुकेश मेडा , झाबुआ आश्रम अधिक्षक महेश मुजाल्दे , भाजपा के महामंत्री सोमसिंह सोलंकी , किसान मोर्चे के महामंत्री कलमसिंह भाबोर , पूर्व भण्डार अध्यक्ष विजय नायर, अखिल भारतीय विधार्थी परिषद आलीराजपुर जिला संगठन मंत्री कपसिंह भूरिया आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री गणपतजी मुनिया ने किया एवं आभार वनवासी कल्याण परिषद् के नगर अध्यक्ष मनोज कुमार अरोरा ने माना । जिसकी जानकारी जिला मिडिया प्रभारी मजेसिंह मखोडिया ने दी ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ7 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!