Connect with us

झाबुआ

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा जिले के 30.51 करोड़ की लागत के 10 निर्माण कार्यों का किया वर्चुअल भूमि पूजन

Published

on


झाबुआ, 28 सितंबर 2021, प्रदेश के माननीय श्री मुख्यमंत्री जी श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने आज जन कल्याण और स्वराज के 20 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत झाबुआ जिले के लगभग 30.51 करोड़ रुपए के 10 निर्माण कार्यों के लिए मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल भूमि पूजन किया I वर्चुअल भूमि पूजन के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहले भवन विहीन शालाओं की संख्या अधिकांश हुआ करती थी I कन्या शाला में छात्र भी पढ़ाई किया करते थे तथा जिस गांव में पांचवी आठवीं तक स्कूल होती थी वहां पर बेटियां उतने ही तक पढ़ाई कर पाती थी I वर्तमान में प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर वृद्धि कर व्यवस्था में सुधार का कार्य किया है I इसी कड़ी में प्रदेश में सी एम राइस स्कूल खोलकर उनमें सभी सुविधाएं सुलभ करवाई जाएंगी जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे I आज जिला स्तर पर यह आयोजन जिला पंचायत के नवीन सभागृह में आयोजित था I कार्यक्रम वर्चुअल था इसलिए आयोजन स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी I समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला योजना समिति के सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री श्री सोमसिंह जी सोलंकी , विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा के वरिष्ठ एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दौलत जी भावसार, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी श्री योगेंद्र जी नाहर एवं भाजपा पदाधिकारी श्री राजा ठाकुर थे I आयोजन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री जे एस बघेल , सहायक आयुक्त, जनजाति कार्य विभाग श्री प्रशांत आर्य कि मंच पर गरिमामई उपस्थिति थी I माननीय अतिथि द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया I माननीय अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया I आज इस भव्य आयोजन में माननीय अतिथियों द्वारा भूमि पूजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर 337 .94 लाख, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुणावद 337.94 लाख , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिटोल 337.94 लाख, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीतलाई मैं 10 अतिरिक्त कक्ष 185.39 लाख ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारा में 10 अतिरिक्त कक्षा 185.39 लाख , आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास करवड़ 333.51 लाख ,आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास बेकलदा 333.31 लाख ,आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास राणापुर 331.31 लाख, आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास मेघनगर 333.31 लाख, आदिवासी सीनियर छात्रावास परवलिया 333.31 लाख , इस तरह कुल 10 कार्यों की राशि 30.51 करोड़ है I इस आयोजन में संभागीय परियोजना यंत्री पीआईयू श्री ए. एस .भिंडे , एसडीओ पीआईयू श्री साल्वे , प्रभारी पीआरओ श्री सुधीर कुशवाहा , बीईओ श्रीमती वर्षा चौरे , मंडल संयोजक श्री जय बैरागी ,मंडल संयोजक श्री दीपेश सोलंकी , प्राचार्य श्रीमती मंगला गरवाल ,प्राचार्य श्री रविंद्र सिंह सिसोदिया , प्राचार्य श्री मनोज खाबिया एवं अन्य प्राचार्य की सदन में गरिमामई उपस्थिति थी I कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता श्री हरीश कुंडल के द्वारा किया गया I
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
क्रमांक/119/983/

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!