Connect with us

झाबुआ

बिना स्वीकृति के निर्माण कार्यों पर अधिकारी मेहरबान :- मनोज अरोरा

Published

on

मनोज अरोरा ,अध्यक्ष , वनवासी कल्याण परिषद झाबुआ ।

नगर पालिका व प्रशासन की मिली भगत से नगर में कई स्थानों पर बिना स्वीकृति के हो रहे निर्माण कार्य- वनवासी आश्रम कल्याण परिषद अध्यक्ष ने लगाया आरोप

झाबुआ। शहर में नगर पालिका और प्रशासन की बिना स्वीकृति के हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर नगर पालिका और प्रशासन की कार्यप्रणाली आशंका के घेरे में है,नपा व प्रशासन की लापरवाही का यह आलम है की बिना स्वीकृति के निर्माण कार्य उन्हें दिखाई ही नहीं देते हैं।
नपा का अमला अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर कार्य कर रहा है, इस बारे में जागरूक लोग नपा के अधिकारियों को अवगत कराते हैं तो वे एक कान से सुन दूसरे कान से निकाल देते हैं। वही वनवासी आश्रम कल्याण परिषद अध्यक्ष मनोज अरोरा ने आरोप लगाया कि नगर पालिका व प्रशासन की लापरवाही एव मिली भगत से नगर में कई स्थानों पर बिना स्वीकृति के हो रहे निर्माण कार्य हो रहे हैं।

नगर मैं नपा व प्रशासन की लापरवाही का आलम ये है कि नगर के कई स्थानों पर बेखौफ ढंग से अवैध निर्माण कार्य बिना स्वीकृति के हो रहे हैं नपा व प्रशासन की चुप्पी एक बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती नजर आ रही है।
नगर क्षेत्र में स्थित नजूल राजस्व एवं नगर पालिका व प्रशासन के आधिपत्य की जमीनों पर बेधड़क ढंग से अवैध निर्माण कार्य पक्की दुकानें बनाई जा रही है। इनकी और कोई देखने वाला नहीं तो दूसरी और नगर में मकान और दुकानों के निर्माण कार्य में नगर पालिका के लोक निर्माण विभाग के स्वीकृति लेना अनिवार्य है परंतु बिना निर्माण स्वीकृति के ही मकानों के निर्माण सरेआम किए जा रहे हैं।
उपरोक्त संबंध में वार्ड क्रमांक छह में एक ही स्थान पर हो रहे निर्माण कार्य के बारे में जांच पड़ताल की तो पता चला नगर पालिका द्वारा निर्माण स्वीकृति नहीं दी गई है फिर भी निर्माण हो रहा है उक्त संबंध में नगर पालिका सब इंजीनियर रावत का कहना है कि हमारी ओर से स्वीकृति अभी नहीं दी गई है हम उचित कार्यवाही करेंगे जब तक निर्माणकर्ता द्धारा छत डाली दी गई है।
उक्त संबंध में वार्ड पार्षद अजय सोनी से चर्चा की तो उनका कथन यह है कि पहले उक्त निर्माणकर्ता द्वारा स्वीकृति ली गई थी परंतु नगर पालिका प्रशासन ने उसे रद्द कर दिया गया, उसके उपरांत वह निर्माण कार्य कर रहा है उस बात को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने कई बार नोटिस दिए परंतु उसका उत्तर उसने नहीं दिया एक नया आवेदन दिया है परंतु अभी समाचार लिखे जाने तक उसे नपा प्रशासन ने स्वीकृति नहीं दी है फिर भी निर्माण कार्य कैसे हो रहा है यह जांच का विषय है.? इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष पार्षद जुवान सिंह गुड़िया का कहना है कि हमने सब इंजीनियर को उक्त मामला उठाकर वहां कार्य रुकवाने के लिए भेजा गया था परंतु निर्माण एजेंसी द्वारा सब इंजीनियर के साथ अभद्र व्यवहार कर गाली गलौज कर उसे डराया धमकाया गया जो गलत है परंतु उक्त संबंध में सीएमओ द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई जो कई प्रकार की शंका को दर्शाती है। उक्त संबंध में द्वारा नगर पालिका मुख्य कार्यपालन अधिकारी डोडिया से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया परंतु संपर्क नहीं हो पाया पता चला कि वह भोपाल गए हुए हैं इसलिए उनका पक्ष हमको प्राप्त नहीं हो सका।

नगर पालिका व प्रशासन की मिलीभगत से नगर में नजूल राजस्व की जमीन पर जो अवैध निर्माण कार्य एवंम अतिक्रमण का खेल चल रहा है। यह बिना मिलीभगत के संभव नहीं है। यदि इसकी उच्च स्तरीय टीम से जांच की जाए तो कईयों पर गाज गिर सकती है।

मनोज अरोरा.,अध्यक्ष, वनवासी आश्रम कल्याण परिषद , झाबुआ ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!