Connect with us

झाबुआ

कर्जा माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखाधडी की है हम उन्हे चैन से सोने नही देगें जब तक वे पूरा कर्जा माफ नही कर देते – बाबुसिंह रघुवंशी

Published

on

झाबुआ से राजेंद्र सोनी की रिपोर्ट

राफेल डील को लेकर भाजपा ने दिया प्रभावी धरना
राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

झाबुआ । राफेल डील को लेकर कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के राट्रीय अध्यक्ष राहूल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगाये गये झुठे आरोपों एवं माननीय सुप्रिम कोर्ट के दिये गये निर्णय में भाजपा सरकार को इस मामले मे क्लिन चिट दिये जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तरीय आव्हान की कडी में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के पूर्व अध्यक्ष बाबुसिंह रघुवंशी के मुख्य आतिथ्य में जिले भर के भाजपाईया द्वारा प्रभावी धरना प्रर्दान किया गया तथा रैली निकाल कर कलेक्टर आशीष सक्सेना को महामहिम राषट्रपति के नाम से कांग्रेस पार्टी के झुठी बयानबाजी को लेकर ज्ञापन दिया गया ।
मुख्य अतिथि बाबुसिंह रघुवंशी ने धरना स्थल पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में ऐसा कोई व्यक्ति है जो विधायक या सांसद बनने के पहले आटा चक्की चलाया करता था या उसके परिवार के लोग उनके निर्वाचित होने के बाद भी उनके परिवार के लोग आटा चक्का या कबाडी का काम कर रहे हो । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी प्रधानमंत्री बनने के पहले 10 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे तब भी उनका एक भाई आटा चक्की चलाता था , एक भाई कबाडे की दुकान चलाता था और प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वे वही व्यवसाय कर रहे है । मोदीजी की मां आज भी अपने गांव बडनगर मे रहती है और मोदी जी अपनी तनखवाह मे से 20 हजार रूपये उन्हे प्रतिमाह भेजते है तथा बची हुई रकम को गरीबों की सेवा में व्यय करते है समाज के लिये देते है। ऐसे ईमानदार एवं देश का भला चाहने वाले व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी चोर कह रही है।यह सिर्फ मोदी को नही देश के सभी गरीबों को राहूल गांधी गाली दे रहे है। मोदीजी आज भी अपने भाईयो को एक पैसे की मदद नही दे रहे है जबकि कांग्रेसी संस्कृति किसी से छिपी हुई नही है।श्री रघुवंशी ने कहा कि 16 नवंबर को कांग्रेस का घोषणापत्र जारी हुआ था जिसमे वादा किया गया था कि सभी किसानों के चालू एव मियाद बाहर हुए कर्जो को कांग्रेस सरकार बनते ही 10 दिन मे माफ कर दिया जावेगा ।28 नवम्बर को वोट पडे और इसके बाद कमलनाथ की सरकार बनते ही कांग्रेस के आलाकामना राहूल गांधी ने कहा कि हमने 6 घण्टें के अन्दर किसानों के 2 लाख तक के कर्जे माफ कर दिये है । कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही जो आदेश जारी किये उससे किसानों को छला गया है और किसानों को 31 मार्च 2018 तक का कर्जा ही वह भी 2 लाख तक का माफ किया गया है । चालू कर्जे एवं इससे अधिक कर्जे वाल किसानों के बारे में न तो कोई आदेश या निर्देश जारी किये , इससे किसानों के साथ बहुत बडा छलावा किया गया है । श्री रघूवंशी ने आगे कहा कि शिवराजसिंह चौहान द्वारा कांग्रेस सरकार के इस कर्ज माफी से अधिक का लाभ तो भावांतर योजना, बिजली बिल में दी गई राहत, बोनस आदि के रूप में किसानों को सिर्फ एक साल मे ही दे दिया गया था । श्री रधुवंशी ने राफेल डील मामले में राहूल गांधी को आडे हाथ लेते हुए कहा कि राहूल सर्वोच्च न्यायालय में इस मुद्दे के साथ गये थे कि राफेल विमानों की खरीदी महंगी कीमत पर की गई है । कोर्ट ने पूरे प्रकरण के तथ्यों का बारिकी से अध्ययन करने के बाद पाया कि कांग्रेस सरकार ने राफेल विमानों की खरीदी में कांग्रेस ने जिस दर पर साैदा किया था उससे 25 प्रतिशत कम पर इसे खरीदा गया है। देश सुरक्षा एवं पाकिस्तान एवं चीन से मुकाबला करने के महत्व को देखते हुए इन विमानों की खरीदी आवशयक थी और सही कीमत पर खरीदी की गई यह बात सुप्रिम कोर्ट ने भी इंगित की है ।राहूल गांधी झुठ पर झुठ बोले जारहे है। और देश की गरीमा को लांछन लगा रहे है।उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों एवं किसानों के लिये सतत काम करती रहेगी तथा जब तक गांव के सबसे गरीब व्यक्ति के पेट तक अनाज नही पहूंचेगा तब तक अपनी सार्थक भूमिका निभाती रहेगी । श्री रघुवंशी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे किसानों के मोटर, कुआ, ट्युब वेल आदि का कर्जा भी तत्काल माफ करें । कांग्रेस पार्टी देश के ईमानदार को चोर कह रहे है । जबकि इन्होने बार बार चोरी की है वे मोदीजी की कुर्सी पर बैठना चाहते है ।वे कोर्ट के निर्णय को भी नही मान रहे है । उन्होने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कर्जा माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखाधडी की है हम उन्हे चैन से सोने नही देगें जब तक वे पूरा कर्जा माफ नही कर देते । आगामी 100 दिनों तक हम देखेगें और उसके बाद वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेडा, कलावती भूरिया, मुकेश पटेल को घर से बाहर तक नही निकलने देगें ।चाहे हम पर गोलियां चलवायें – हम गोलिया खायेगें पर घर से बाहर निकलने नही देगें जब तक किसानों को सारा कर्जा माफ नही हो जाता ।
श्री रघुवंश ने कहा कि एक बार हमने धोखा खाया है चार महीने बाद फिर लोकसभा चुनाव का मौका आरहा है। मोदीजी ने घर घर गरीबों को गैस कनेकशन दिये है, उनके लिये पक्के मकान दिये है और मोदीजी 5 साल और रहे तो सभी बच्चों को भी निुल्क उच्च शिक्षा के साथ उनकी फीस आदि की व्यवस्था केन्द्र सरकार करेगी ।अन्त मे उन्होने कहा कि भाजपा भारत माता की जय को अपना गर्व मानती है किन्तु कांग्रेसील भारत माता की जय कहने से शर्माते है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने भी राहूल गांधी और कांग्रेस पार्टी को राफेल डील को लेकर आडे हाथ लेते हुए राहूल गांधी से देश से माफी मांगने का जिक्र किया । पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने भी अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी अंग्रेजी वर्णवाला के ए टू झेड तक घोटाले में आकंठ डुबी हुई है ।राफल डील पर सुप्रिम कोर्ट का निर्णय ही वास्तविकता को र्दाशाता है। पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल ने भी अपने संबोधन में राहूल गांधी की बचकाना हरकतो को जिक्र करते हुए उन्हे बच्चा निरूपित करते हुए कहरा कि स्वयं सुप्रिम कोर्ट ने ही राफेल डील मे कोई घोटाला नही होने की बात कही है। जबकि उनके पिता पर ही बोफोर्स घोटाले का आरोप हे वही कांग्रेस सरकार पर पनडुब्बी घोटाला, कोयला घोटाला, सहित कई घोटाले शामील है । कमलनाथ ने गरीबों के लिये भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई 200 रूपये बिजली बिल की योजना को बंद करके गरीबों के साथ धोखा करने की बात कहीं । । पूर्व जिलाध्यक्ष दोलत भावसार ने अपने प्रभावी भाषण में कांग्रेस का लक्ष्य सिर्फ कमिनखोरी करना ही बताया ।मोदीजी पर अनर्गल आरोप लगाने पर राहूंल गांधी से देश से माफी मांगने की बात कहीं । इस अवसर पर मेगजी अमलियार, शैलेन्द्र सोलंकी, ओपी राय, मूलचंद बामनिया,कल्याणसिंह डामोर,राजू डामोर,सरदारसिंह डाबर, सोमसिंह सोलंकी, कीर्ति भावसार आदि ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर प्रवीण सुराना, प्रफुल्ल गादिया, पपीश पानेरी, महेन्द्र तिवारी, लक्ष्मण नायक , अजय सोनी, निर्मला अजनार, अजय पोरवाल, थावरसिंह भूरिया, नाना राठौर ,मीना चौहान, आदि बडी संख्या में भाजपाई उपहस्थित थे आभार प्रफुल्ल गादिया ने माना,
धरना स्थल से एक विशाल रेली के रूप में बाबुसिंह रघुवशीं के नेतृत्व में कलेक्टोरेट पहूंचे जहां नारे बाजी के साथ कलेक्टर आशीष सक्सेना को श्री रघुवंशी, ओम प्रकाश शर्मा, कलसिंह भाबर, ,प्रवीण सुराणा आदि ने राषट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा । ज्ञापन का वाचन श्री सुराणा ने किया |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!