Connect with us

DHAR

प्रशांत किशोर की भूमिका को लेकर कमल नाथ ने कही प्रेस वार्ता मे ये बात उन्होंने कहा कि मैंने सबसे बड़ा हनुमान मंदिर छिंदवाड़ा में बनाया लेकिन उसकी कभी पब्लिसिटी नहीं की, क्योंकि ये मेरी आदत नहीं है।

Published

on

रतलाम,। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री को लेकर इस समय सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर है। उनकी सोनिया गांधी के साथ मुलाकातों के दौर इस बात का संकेत दे रहे हैं कि आने वाले चुनावों में पीके की बड़ी भूमिका हो सकती है, लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ ने प्रशांत किशोर की भूमिका को लेकर बड़ी बात कही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रतलाम पहुंचे। प्रशांत किशोर की सोनिया गांधी से मुलाकात और कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रशांत किशोर की क्या भूमिका होगी अभी कुछ तय नहीं है। कमल नाथ ने कहा कि हम किसी के भरोसे नहीं हैं कि प्रशांत किशोर आयेगा कि नहीं, हम तो 6 महीने से लगे हैं, प्रशांत किशोर का अपना अनुभव है, वो आते हैं तो मध्य प्रदेश के साथ दूसरे प्रदेशों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब राजनीति स्थानीय हो गई है जबकि पहले ऐसा नहीं था।
तीर्थदर्शन योजना को बंद किये जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आरोप लगाया कि ये यात्रा पब्लिक के लिए नहीं उनेक नेताओं के लिए थी, उन्होंने कहा कि मैंने सबसे बड़ा हनुमान मंदिर छिंदवाड़ा में बनाया लेकिन उसकी कभी पब्लिसिटी नहीं की, क्योंकि ये मेरी आदत नहीं है।
कमल नाथ रतलाम में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा आयोजित आक्रोश सभा को सम्बोधित करने आये थे। कमल नाथ ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है और सरकार लोगों के घर पर बुलडोजर चला रही है जनता इसका जवाब जरूर देगी। कमलनाथ ने कहा कि जनता महंगाई परेशान है और सरकार उनपर बुलडोजर चलवा रही है जनता इसका जवाब जरूर देगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!