Connect with us

DHAR

 कलेक्टर ने झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए

Published

on

रतलाम / सोमवार को संपन्न समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने जिला स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जिले में फर्जी तथा झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए दल गठित किए जाएं, जांच की जाए, जरूरी एक्शन ली जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गहलोत, निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया, एसडीएम रतलाम ग्रामीण सुश्री कृतिका भिमावद, एसडीएम श्री राजेश शुक्ला तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम तथा खंड चिकित्सा अधिकारियों को झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की समय सीमा में उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डॉक्टरों एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑर्गेनाइजर्स की ड्यूटी समय पर कराने के लिए भी निर्देशित किया।

कलेक्टर ने ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत रतलाम शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निगम आयुक्त तथा सभी एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को भी यह सुनिश्चित करने को कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भी जल संकट उत्पन्न नहीं हो। निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने बताया कि रतलाम शहर में निगम के 768 नलकूप है तथा सभी चालू हालत में है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शहर में जलापूर्ति के लिए आपूर्ति व्यवस्था में गड़बड़ नहीं हो, जहां पाइप लाइन खराब है तत्काल सुधारी जाए। ग्रामीण क्षेत्र के संदर्भ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री गोगादे ने बताया कि हाटपिपलिया में नल जल योजना का कार्य पूर्ण कराकर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। कसारी ग्राम में मंगलवार तक व्यवस्था कर दी जाएगी। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि पेयजल के लिए जहां भी परिवहन की आवश्यकता हो, तत्काल परिवहन कार्य आरंभ कराएं।

बैठक में कलेक्टर ने पीएम स्वानिधि योजना में 1 हजार हितग्राहियों को राशि वितरण अप्रैल माह के अंत तक करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना में 500 हितग्राहियों को राशि वितरण आगामी 30 अप्रैल तक कराने के निर्देश दिए गए। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने रतलाम ग्रामीण, सैलाना तथा बाजना विकासखंडों में कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि तय समय सीमा में प्रगति नहीं आने पर सैलाना, बाजना, रतलाम ग्रामीण जनपदों के मुख्य कारण अधिकारियों के वेतन रोके जाएंगे तथा एक एक वेतन वृद्धि रोकी जाएगी।

कलेक्टर ने गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए संचालित आयुष्मति प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि फॉलोअप में ढिलाई नहीं बरती जाएं। अभी देखने में आ रहा है कि कैंप के पश्चात सही ढंग से समय सीमा में फॉलोअप नहीं लिया जा रहा है जो उचित नहीं है। कलेक्टर ने कोविड-19 सेंपलिंग कार्य में सैंपल संख्या वृद्धि  के निर्देश दिए। खनिज विभाग की धरपकड़ कार्रवाइयों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने कार्रवाईयां सतत जारी रखने के निर्देश दिए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ19 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!