Connect with us

झाबुआ

विश्व मलेरिया दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाली गई

Published

on

रतलाम / विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलेरिया विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय रतलाम में मनाया गया। कार्यक्रम अंतर्गत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में वाहन द्वारा आईईसी एवं माईिंकंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुये शहर के लोकेन्द्र टॉकीज, शहर सराय, नाहरपुरा, कॉलेज रोड होते हुये जिला अस्पताल पहुंची। रैली में मलेरिया जागरूकता रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी और जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. जी.आर.गौड, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति, जिला मीडिया अधिकारी श्री आशीष चौरिया, जिला एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरिवाल, जिला उप मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला कुरील, सहायक मलेरिया अधिकारी श्री नरवरेंसिह वसुनिया, श्री प्रवीण गामड, शहर बी.ई. श्री लोकेश वैष्णव, एन्टीलार्वा प्रभारी श्री सुनील दुबें, शहरी आशा कार्यकर्ता, मलेरिया विभाग के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया।

रैली में आमजन को जनजागरूकता संबंधी पम्लेंट भी वितरित किये गये। रैली में श्री अशोक अग्रवाल द्वारा आमजन को सम्बोधित किया गया। रैली के समांपन के अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को मलेरिया बिमारी के प्रति जागरूक रहने समय पर जॉच उपचार एवं बचाव संबंधित जानकारी दी गई। विकासखण्ड से ग्राम स्तर तक विश्व मलेरिया दिवस पखवाडा मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता द्वारा ग्राम में भ्रमण कर बुखार रोगियों की जॉच करना, मच्छरदानी का उपयोग करना, नारे लेखन कार्य और लोगों को मलेरिया के प्रति आईईसी के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रैली में कार्यक्रम का समांपन में आभार श्री नरवरेंसिह वसुनिया सहायक मलेरिया अधिकारी व्यक्त किया गया।

डॉक्टर प्रमोद प्रजापति तथा प्रवीण गामड़ पुरस्कृत होंगे

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर 26 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रतलाम जिले से मलेरिया उन्मूलन की दिशा में सराहनीय कार्य करने वाले जिला बीबीडी सलाहकार डॉक्टर प्रमोद प्रजापति तथा मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर श्री प्रवीण ग्रामीण को भी पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम होटल एमपीटी पलाश रेजिडेंसी के विमर्श हाल में प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ20 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!