Connect with us

DHAR

रतलाम की खबरे एक नजर में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने8 मई को विश्व रेडक्रॉस डे रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा त्रिवेणी क्षेत्र में सब्जी विक्रेताओं की व्यवस्था का निरीक्षण किया

Published

on

रतलाम की खबरे एक नजर में

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने त्रिवेणी क्षेत्र में सब्जी विक्रेताओं की व्यवस्था का निरीक्षण किया

रतलाम / कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने चांदनी चौक साइड की सब्जी मंडी का त्रिवेणी के समीप शिफ्टिंग का निरीक्षण किया। निगमायुक्त श्री झारिया को पेयजल की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। सब्जी विक्रेताओं से चर्चा करते हुए कहा कि पुराने दुकानदारों को स्थान आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। नवीन विक्रेताओं को भी स्थान मिलेगा। कलेक्टर द्वारा निगम अधिकारियों को सब्जी विक्रेताओं के लिए नियोजित ढंग से व्यवस्थाओं हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे। इसके पूर्व कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने सैलाना ब्रिज, तथा राम मंदिर क्षेत्र में भी निरीक्षण किया।

—————————————————–

8 मई को विश्व रेडक्रॉस डे रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा

रतलाम / प्रतिवर्षानुसार पूरे विश्व मे रेड़क्रॉस दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर  रेडक्रॉस द्वारा रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिला चिकित्सालय में ब्लड डोनेशन कैम्प के रूप में रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। उक्त दिवस हेतु रक्तदान का आव्हान रेडक्रॉस के अध्यक्ष कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य श्री महेन्द्र गादिया व सचिव श्री एम.एल. आर्य ने किया व सभी सामाजिक संस्थाओं से भागीदारी का आव्हान किया।

——————————————

मॉनिटरिंग  की बैठक आयोजित की गई

रतलाम/ मीटिंग सेल की बैठक प्रधान जिला न्यायाधीश श्री राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, अन्य न्यायाधीशगण तथा अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में प्रधान न्यायाधीश द्वारा विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में जावरा तथा आलोट में भूमि आवंटन के संबंध में चर्चा की गई। बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 5 वर्ष से अधिक लंबी अवधि के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किए जाने को आदेशित किया गया है। साथ ही जघन्य तथा सनसनीखेज मामलों की ही प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के संबंध में अवगत कराया गया।

प्रधान न्यायाधीश ने निर्देशित किया कि थानों से आने वाले समय में गवाह के मोबाइल नंबर भी जानकारी दी जाए। निगमायुक्त को न्यायालय परिसरों, आवासीय परिसरों में  साफ-सफाई तथा उद्यानों के रखरखाव के संबंध में निर्देशित किया गया। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि एमएलसी की रिपोर्ट में  डॉक्टर का नाम तथा उसकी सील भी अंकित की जाए। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री गुप्ता ने कहा कि प्रशासकीय अधिकारी किसी भी समस्या के संबंध में जिला कोर्ट को अवगत करा सकते हैं, समन्वय के संबंध में भी सदैव बात की जा सकती है।

————————————————

रतलाम विकास प्राधिकरण द्वारा आवासीय भूखंडों का ऑनलाइन विक्रय

रतलाम / रतलाम विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित आवासीय भूखंडों का ऑनलाइन विक्रय किया जाना है। इसके लिए बोली प्रपत्र विक्रय प्रक्रिया 18 मई से प्रारंभ होगी। जिला पंचायत एवं प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े ने बताया कि प्राधिकरण की योजना क्रमांक 3 मां कालिका बिहार योजना करमदी रोड के 133 भूखंडों ऑनलाइन विक्रय किया जाएगा। विक्रय हेतु प्रस्तावित भूखंडों से संबंधित समस्त जानकारी तथा बोली प्रपत्र एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट Vikas pradhikaran.mponline.gov.in पर उपलब्ध है। जानकारी के लिए प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 07412-240550 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!