Connect with us

झाबुआ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून-2022 को ”मानवता के लिए योग“ थीम पर

Published

on



जिला जेल झाबुआ में महिला एवं पुरूष बंदियों के लिए योग शिविर का आयोजन
झाबुआ,21 जनू, 2022। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून-2022 को ”मानवता के लिए योग“ थीम पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के तत्वाधान में जिला जेल झाबुआ में महिला एवं पुरूष बंदियों के लिए योग शिविर का आयोजन तथा न्यायालय परिसर झाबुआ में न्यायालयीन कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं के लिए योग शिविर का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ श्रीमान मोहम्मद सैय्यदुल अबरार जी के मार्गदर्शन एवं सचिव/जिला न्यायाधीश श्रीमान लीलाधर सोलंकी जी के निर्देशन में सपंन्न हुआ। शिविर में बंदियों के लिए सूर्य नमस्कार, प्रणायाम, अनुलोम-विलोम आदि आसन आयुष विभाग झाबुआ से डॉ. के.एस. बारिया एवं श्री अजय बारिया द्वारा कराया गया। योग शिविर में श्री सोलंकी जी द्वारा बंदियों को संबोधित करते हुये कहा कि सभी लोग अपने दिनचर्या में नियमित योग व्यायाम को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानवता के लिए योग थीम सिद्धांत पर अमल करते हुए प्रतिदिन योग अभ्यास से शरीर चुस्त-दुरूस्त रहता है और सभी प्रकार क संक्रमण से मुक्त होकर ईम्युनिटी पॉवर बढ़ती है। महिला बंदियों के लिए भी महिला टीचर के द्वारा योग करवाया गया शिविर में महिला बंदियों को ध्यान योग के माध्यम से मानसिक व शारीरिक रूप से निरोगी रहने के संबंध में महिलाओं बंदियों को जागरूक किया एवं अनेक प्रकार के अभ्यास करवाये। उक्त योग शिविर में उप अधीक्षक श्री राजेश विश्वकर्मा, सहायक अधीक्षक श्री भीमसिंह रावत, जेल स्टाफ एवं महिला/पुरूष बंदी उपस्थित रहें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!