Connect with us

झाबुआ

30 साधकों ने गायत्री महामंत्र के उच्चारण के साथ गुरू दीक्षा प्राप्त की…………………………. विभिन्न संस्कार हुए संपन्न

Published

on

झाबुआ से दौलत गाैलानी की रिपोर्ट………
झाबुआ। स्थानीय कॉलेज मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गुरूपूर्णिमा पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सुबह गुरू दीक्षा के साथ विभिन्न संस्कार संपन्न हुए। मंदिर परिसर में पंचकुंडीय यज्ञ का भी आयोजन रखा गया। दोपहर में भोजन (प्रसादी) रखी गई।
यह जानकारी देते हुए नारी जागरण अभियान की जिला संयोजिका श्रीमती नलिनी बैरागी ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर सुबह 9 बजे प्रखर प्रज्ञा एवं सजल श्रद्धा पर पादूका पूजन की गई। बाद मंदिर परिसर में वेद माता गायत्री एवं पं. श्री राम शर्मा आचार्य, मां भगवती देवी शर्मा का पट सजाकर करीब 25-30 साधक भाई-बहनों को गुरू दीक्षा गायत्री महामंत्र के उच्चारण के साथ गायत्री परिवार के जिला समन्वयक पं. घनयाम बैरागी ने ग्रहण करवाई। इस दौरान अर्थव बैरागी का नामकरण संस्कार एवं ईशानी सावलानी का विद्यारंभ संस्कार संपन्न हुआ। पंचकुंडीय यज्ञ में यजमान द्वारा शामिल होकर धर्म लाभ लिया गया। दोपहर 11.30 बजे से यज्ञ की पूर्णाहूति पर प्रसादी (भोजन) का आयोजन रखा गया। जिसका सभी ने लाभ प्राप्त किया। शाम 7 बजे दीप यज्ञ एवं 7 से 8 बजे तक मंदिर परिसर में बैठकर सभी साधकों ने गायत्री महामंत्र का जाप किया। तत्पचात् भजन-किर्तन का दौर चला।
इनकी रहीं सहभागिता
सभी आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार से जुड़ी मनोरमा डावर, किरण निगम, लीना पटेल, कृष्णा शर्मा, सावित्री बारिया, नम्रता शेखावत, रीना शर्मा, राजकुमारी खंगारोत, गायत्री सावलानी, सुलोचना चौहान के साथ पुरूषों में प्रका डावर, केके शर्मा, शांतिलाल लकरी, मधुसुदन शर्मा, देवेन्द्र पटेल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

फोटो 007 -ः गुरूपूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ कॉलेज मार्ग पर गुरू दीक्षा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

फोटो 008 -ः पंचकुंडीय यज्ञ में साधकगण शामिल हुए।

फोटो 009 -ः पूर्णाहूति पर गायत्री माता की आरती की गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

विशेष राजस्व समाधान शिविर में कुल 380 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 296 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया

झाबुआ6 hours ago

एसडीएम थांदला ने समग्र ई केवायसी कैम्प का निरीक्षण किया*

झाबुआ6 hours ago

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने वन अधिकार अधिनियम की समीक्षा बैठक ली*

झाबुआ8 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा प्रधानमंत्री पुरस्कार-

झाबुआ9 hours ago

कलेक्टर द्वारा आगामी त्यौहारों/पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं साम्प्रदायिक स‌द्भाव की स्थिति को बनाये रखने के लिये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया*

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!