Connect with us

झाबुआ

मुस्लिम पंचायत एवं मुस्लिम युवाओं ने मिलकर कारगिल विजय दिवस पर शहीद हुए आरिफ पठान एवं सभी सैनिकों को राजवाड़ा पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि…………….

Published

on

झाबुआ से दाैलत गाैलानी…. ….
मोमबत्तीयां प्रज्जवलित कर हिन्दूस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे
झाबुआ। मुस्लिम पंचायत झाबुआ एवं हुड़ा क्षेत्र के मुस्लिम युवाआें ने मिलकर 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार शाम 6 बजे शहर के मध्य राजवाड़ा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर कारगिल में शहीद हुए आरिफ पठान एवं अन्य सभी जवानों को मोमबत्तीयां प्रज्जवलित कर एवं दो मिनिट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुस्लिम पंचायत के जिला कार्यवाहक सदर सलीम खान पठान, जिला प्रवक्ता हाजी सलीम बाबा, हाजी निसार बाबा, युवा वसीम सैयद, पार्षद पति अब्दुल इनायत शेख, पार्षद साबिर फिटवेल, अब्दुल रशीद पठान, हाजी समीउद्दीन सैयद, फेजुद्दीन सैयद इस्तीयाक शेख आदि सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम युवाओं ने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर विजय कारगिल दिवस के फलेक्स के समक्ष मोमबत्तीयां प्रज्जवलित की। बाद सभी ने हिन्दूस्तान जिंदाबाद एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे भी लगाए।
सभी शहीद हमारे देश के लिए गौरव
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुस्लिम पंचायत के जिला प्रवक्ता हाजी सलीम बाबा ने कहा कि 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के 18 राइफल बटालियन के अमर शहीद जवान, सभी हमारे देशके लिए शान है। इस हमले में शहीद गुजरात के बड़ौदा निवासी आरिफ पठान एवं कारगिल के समस्त शहीद हुए जवानों को आज राजवाड़ा के मंच से सभी मुस्लिमभाई भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है। इन जवानों के बलिदान को दे हमेा याद रखेगा। अंत में अमर शहीद एवं हिन्दूस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ सभी अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना हुए।

फोटो 008 -ः झाबुआ के राजवाड़ा पर कारगिल विजय दिवस पर सभी शहीदों को मुस्लिम पंचायत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

फोटो 009 -ः श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित युवाजन।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!