Connect with us

झाबुआ

रूपाखेड़ा नाम जिसे कोई नही जानता था इस गांव को नई पहचान दिलाने में रूपाखेड़ा के युवाओं का बड़ा योगदान है- मनीष कुमट

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर किया सैनिक का सम्मान
झाबुआ। जिले की पेटलावद तहसील केेेे झकनावदा से 2 किमी दूरी पर स्थित छाेटे से कस्बे रूपाखेड़ा के युवाओं में देशभक्ति एवं देश सेवा करने का एक अलग ही जज्बा है एवं यहां के हर शिक्षित युवा का एक ही सपना है कि हमे भी देश सेवा करने का अवसर मिले। इस गांव के नारायण पिता लाभु चारण, लखन चारण (लेफटीनेंट), प्र्र्रवीण चारण, प्रभु वसुनिया, काना मेघवाल,नारायण चारण (पेरा कोम) युवा है, जो पुलिस व आर्मी में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे है।
उनकी सेवा भक्ति को देखते हुए देश की समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रविन्द्र मिश्रा के निर्देशानुसार कारगिल विजय दिवस के अवसर पर छोटे से ग्राम रूपाखेड़ा के गरीब परिवार में जन्में अपने माता पिता के लाड़ले नारायण चारण, जो की छृट्टी पर अपने गांव आए है, को संस्था के प्रतिनिधि प्रदेाध्यक्ष मनीष कुमट, अरविंद राठौर, गोपाल विशवकर्मा, गोपाल सोनी, उत्तम गेहलोत, जमनालाल चौधरी, विजय पटेल, भगवानसिंह चौहान ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया एवं साथ ही संस्था का प्रतीक चिन्ह भेट कर उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। ज्ञातव्य है कि नारायण चारेल जम्मू-कमीर में पदस्थ है एवं उनका बेच नंबर एएससीडीएन-5271 है।
देश सेवा कर परिवार का नाम रोशन किया
इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमट ने कहा कि आज हमें यह सम्मान प्रदान बड़ा गर्व महसूस हो रहा है कि छोटे से गांव रूपाखेड़ा का नाम, जिसे कोई नही जानता था। इसको नई पहचान दिलाने में रूपाखेड़ा के युवाओ का बड़ा योगदान रहा है। सैनिक नारायण ने बताया कि मेरा देश सेवा करने का जज्बा बचपन से ही था एवं इसे मेने अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया थ। जिसमें मेरे माता-पिता व मेरे परिवार का मुझै पुर्ण सहयोग मिला। जिससे मेने यह मुकाम हासील पर अपने जीवन का यह सपना साकार किया। साथ ही नारायण के पिता ने बताया की मुझे बड़ा ही गर्व महसूस होता है कि मेरा बेटा देश के काम आया व देश सेवा कर हमारे परिवार को गौरव बना व परिवार का नाम रोशन किया। इस हेतु मुझे इसमें झकनावदा नगरवासियो का भी विशेष सहयोग मिला।

फोटो 011 -ः राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग की टीम सैनिक नारायण चारण का सम्मान करते हुए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ6 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ10 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!