Connect with us

झाबुआ

राजपूत समाज के युवाओं ने माधोपुरा मुक्तिधाम पर किया पौधारोपण, ‘पर्यावरण है तो जीवन है …’ का दिया संदेश

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट……..झाबुआ। शहर के डीआरपी लाईन स्थित माधोपुरा मुक्तिधाम पर युवा जयराजसिंह चौहान के जन्मदिवस के उपलक्ष में राजपूत समाज के कुछ युवाओं ने मिलकर मुक्धिम परिसर में पौधोरोपण किया। इसके माध्यम से हरियाली एवं पर्यावरण को बढ़ावा देने का संदे दिया गया।समाज के युवा जयराजसिंह चौहान के साथ रविराजसिंह राठौर, सुनिल चौहान, आशुतोष राठौर, सुशीलसिंह सिसौदिया के साथ नीमा समाज के अध्यक्ष मनमोहन शाह, जयेश शर्मा आदि ने माधोपुरा मुक्तिधाम पहुचंकर यहां अलग-अलग प्रजातियों के करीब 7 पौधे रोपे। बाद ‘पयार्वरण है तो ही मानव जीवन संभव है’ का संदेश देते हुए अपने विचार भी व्यक्त किए। इस दौरान उपस्थित माधोपुरा मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य में लगे मनमोहन शाह ने समाज के युवाओं के इस कार्य की सराहना की।1 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर भी होगा पौधारोपणश्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तहसील प्रवक्ता रविराजसिंह राठौर ने बताया कि राजपूत करणी सेना द्वारा आगामी 1 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा मिलकर माधोपुरा मुक्तिधाम पर पौधारोपण करते हुए यहां अलग-अलग प्रजातियों के 11 पौधे रोपे जाएंगे। बाद उन्हें बड़ा करने का संकल्प भी लिया जाएगा।फाेटो 013 एवं फोटो 014 -ः युवाओं द्वारा माधोपुरा मुक्तिधाम पर किया गया पौधारोपण।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ9 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!