Connect with us

झाबुआ

मीडिया कार्याशाला में पत्रकारों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार से आए अधिकारियों के समक्ष रखी अपनी समस्याएं एवं मांगे

Published

on

झाबुआ से दौलत गाैलानी……

निजी रेस्टोरेट में जिले के पत्रकारों की संपन्न हुई एक दिवसीय मीडिया वार्तालाप
झाबुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला प्रासन के सहयोग से 29 जुलाई, सोमवार के सुबह 10.30 बजे से स्थानीय एक निजी रेस्टोरेंट के सभा कक्ष में जिले में पत्रकारों के लिए दिवसीय मीडिया कार्याला (वार्तालाप) का आयोजन रखा गया। जिसमें पत्रकारों की रचनात्मक, सकारात्मक एवं विकासपरक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली से आए संयुक्त निर्देक अखिल नामदेव तथा मीडिया एवं सचार अधिकारी प्रेमंचंद गुप्ता ने पत्रकारों से विस्तार से चर्चा की।
कार्याला का शुभारंभ अतिथियों में संयुक्त निर्देशक अखिल नामदेव, मीडिया एवं सचार अधिकारी प्रेमचंद गुप्ता के साथ जिले के वरिष्ठ हरिंशंकर पंवार द्वारा मां सरस्वतीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। बाद कार्यशाला का संचालन करते हुए शरत शास्त्री ने उद्देश्य के बारे में जानकरी दी। वार्तालाप का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि किस तरह से पत्रकारों की बातों के शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उसके निराकरण की पहल की जाए। कार्याला में जिलेभर से आए पत्रकारों ने अपनी-अपनी समस्याओं और मांगों को दिल्ली से आए उक्त अधिकारियों के समक्ष रखकर उसके निराकरण हेतु प्रयास करवाएं। साथ ही संयुक्त निर्देशक अखिल नामदेव तथा मीडिया एवं सचार अधिकारी प्रेमचंद गुप्ता ने भी पत्रकारों से सीधे रूबरू होकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
योजनाओं के ब्रोशर प्रदान किए
कार्याला के दौरान ही केंंद्र सरकार की योजनाओं संबंधी ब्रोशर भी जिलेभर से आए समस्त पत्रकारों को प्रदान किए गए, ताकि उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी होने के साथ पत्रकार सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार का माध्यम भी बन सके। कार्यशाला में दोपहर में जिले के पुलिस कप्तान विनीत जैन एवं अपर कलेक्टर एसपीएस चौहान ने भी शिरकत की। यह कार्यशाला सुबह 10.30 बजे से सत्त दोपहर 2 बजे तक चली। अंत में आभार मीडिया एवं संचार अधिकारी प्रेमचंद गुप्ता ने माना।

फोटो 003 -ः मीडिया कार्याला में अपने सुझाव देते वरिष्ठ पत्रकार एनयूके पिल्लई।

फोटो 004 -ः कार्याला में उपस्थित जिलेभर से आए पत्रकारगण।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!