Connect with us

झाबुआ

जीवन विज्ञान कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न आसन करवाएं व नशा मुक्ति का दिया संदेश…….

Published

on

झाबुआ /कालीदेवी – आचार्य श्री महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी समारोह अंतर्गत , आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री सम्यकप्रभा जी के निर्देशन में अणुवत जीवन विज्ञान अकादमी व तेरापंथ सभा कालीदेवी के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय मॉडल स्कूल रामा ,शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामा में जीवन विज्ञान कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चाे काे विभिन्न प्रयोग करवाए, साथ-साथ अणुव्रताे का क्या संदेश व्यसन मुक्त हो सारा देश के नारे के साथ नशा मुक्ति का संदेश दिया |

सर्वप्रथम बुधवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत शासकीय मॉडल स्कूल रामा , शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय रामा में जीवन विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया गया |कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत के संगान से हुई |प्रशिक्षक अवधेश कुमार ने जीवन विज्ञान के विभिन्न प्रयोग- महाप्राण ध्वनि , संपादासन,ताड़ासन ,कोणासन, सफूर्ति का प्रयोग , ज्ञान केंद्र की अनुप्रेक्षा ,प्रेक्षाध्यान हास्यादि का प्रयोग दोनों ही स्कूलों में करवाए गए | प्रशिक्षक ने बच्चों को शराब , मांस , बीड़ी ,सिगरेट , पान मसाला, गुटखा आदि का सेवन नहीं करने की सलाह दी व इनसे दूर रहने की हिदायत दी | इसके अलावा गाली गलौज ,अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना, साथ ही साथ माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करना व उनके प्रति विनम्र रहने की प्रेरणा दी |कार्यक्रम का संचालन करते हुए गोपाल शर्मा ने गीत गायन प्रतियोगिता व कैरियर मार्गदर्शन दिया | कार्यक्रम के दौरान जीवन विज्ञान अकादमी के क्षेत्रीय संयोजक कमल गादिया , मॉडल स्कूल प्राचार्य के.एल.परमार, शा. उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शारदा रावत , विनोद पवार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए | कार्यक्रम के अंत में कमल गादिया ने आभार व्यक्त किया |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ13 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!