Connect with us

झाबुआ

आदिवासी विकास विभाग का कारनामा रेगुलर प्राचार्य पर बैठाया प्रधान पाठक ……….

Published

on

मामला रामा ब्लॉक का …. विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामा श्री सिरोठिया की हठधर्मिता …. रेगुलर प्राचार्य के ऊपर एक और प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति……… कलमोड़ा एवं दौलतपुरा में पद रिक्त होने के बाद भी पदस्थी नही होना बना चर्चा का विषय

प्रभारी प्राचार्य का दायित्तव निर्वहन करने का हास्यास्पद आदेश जारी

झाबुआ । जिले के आदिवासी विकास विभाग में असंभव को भी संभव बना देना आम बात हो गई है। अभी तक देखा गया है कि किसी भी शैक्षणिक संस्था में यदि पहले से ही प्रधान पाठक पदस्थ हो तो वहां दूसरे प्रधान पाठक की पदस्थापना नही होती है । क्योकि संस्था में एक स्वीकृत पद होने से उसके वेतन आदि के आहरण में दिक्कते आना स्वाभाविक रहती है । किन्तु जिले के खण्ड शिक्षा अधिकारी रामा ने यह सब कुछ संभव कर दिखाया है। संभागीय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसुचित जाति कल्याण विभाग इन्दौर के आदेश क्रमांक 7372-73 दिनांक 9-08-2019 तथा सहायक आयुक्त आलिराजपुर के आदेश क्रमांक 8949-50 दिनांक 20-09-2019 के अनुसार बच्चु सिंह डावर प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय बेहडवा विकासखण्ड आजाद नगर भाबरा जिला आलिराजपुर से झाबुआ जिले के लिये स्थानांतरित किये गये है। बच्चु सिंह डावर अपनी
उपस्थिति लेकर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजला पहुचे ओर प्राचार्य को सहायक आयुक्त झाबुआ के मौखिक आदेशो का हवाला देते हुये रजला के लिये ज्वाईनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत की। ज्ञातव्य है कि प्रधान अध्यापक के पद पर इस संस्था में पूर्व से ही श्रीमती आशा वर्मा प्रधानाध्यापक पद पर जुलाई 2019 से पदस्थ एवं कार्यरत है । इस पर संस्था के प्राचार्य ने सहायक आयुक्त झाबुआ से अपने पत्र क्रमांक 105 दिनांक 27-09-2019 से वस्तुस्थिति अवगत कराते हुये मार्गदर्शन चाहा कि यहा पर पूर्व से ही प्रधानाध्यपक पदस्थ है। ऐसे में इनका ज्वाईन होना असंभव है। किन्तु पैसा बोलता है की तर्ज पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामा श्री सिरोटिया ने बिना सहायक आयुक्त का मार्गदर्शन या निर्देश प्राप्त किये बाला बाला अपने स्तर से संभागिय उपायुक्त के आदेश का हवाला देते हुये बच्चुसिंह डावर को वरिष्ठता के मान से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजला के संचालन हेतु प्रभारी प्राचार्य का दायित्तव निर्वहन करने का हास्यास्पद आदेश जारी कर दिया। तथा उन्होने अपने आदेश में संस्था मे वरिष्ठता के आधार पर प्रभारी प्राचार्य का दायित्तव सौप दिया। इस तरह रेगुलर प्राचार्य के उपर विकास
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को प्रभारी प्राचार्य बनाकर एक नियमित प्राचार्य पर एक ओर प्राचार्य बैठा दिया। इस आदेश को लेकर जहा
शासन के आदेशो की धज्जियां उडाई गई है वही इसी ब्लाॅक कलमोडा एवं दौलतपुरा में रिक्त पद होने के बावजूद बच्चु सिंह डावर को किस कारण से रजला
में प्राचार्य के उपर प्रभारी प्राचार्य पदस्थ करके अपनी प्रशासनिक क्षमता का उदाहरण प्रस्तुत कर दिया है। इस आदेश की जहा पुरे जिले में शिक्षा जगत में हास्पास्पद स्थिति बनी हुई है वही इसी ब्लाॅक में कलमोडा एंव दौलतपुरा मे रिक्त पदो पर इनका समायोजन एवं पदस्थी नही करना चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योकि सहायक आयुक्त की चुप्पी भी इस आदेश को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। देखना है एक हैड मास्टर को प्रभारी प्राचार्य बनाकर खण्ड शिक्षा अधिकारी रामा क्या साबित करना चाहते है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ24 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!