Connect with us

झाबुआ

260 किलो डोडा चूरा के आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त

Published

on


शाजापुर। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट शाजापुर द्वारा आरोपी धीरप सिंह सोंधिया पिता राघु सिंह निवासी ग्राम काचरिया बडोद जिला आगर मालवा का जमानत आवेदन गुरुवार को निरस्त किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, मुखबिर सूचना मिलने पर थाना बड़ोद के उप निरीक्षक सुशील वर्मा ने सरकारी बलड़ें पर जंगल में ककडेल झलारा रोड के पास पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 14 जी सी 0508 को लावारिस संदिग्ध हालत में पड़ें हुए देखा। उक्त वाहन में 13 बोरियों में लगभग 260 किलो डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। शासन की ओर से आपत्ति एम एल शर्मा लोक अभियोजक शाजापुर ने वी सी के माध्यम से की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!