Connect with us

झाबुआ

ग्राम घोंसलिया में श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीकृष्ण कृपा की महागाथा सहित विभिन्न धार्मिक,सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) — जिले के मेघनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम बड़ा घोसलिया में ब्रह्मलीन संत दाड़की वाले बाबा के मनोमय सान्निध्य एवं श्री हनुमंत निवास आश्रम पीपलखूंटा के महंत श्री 1008 दयाराम दासजी महाराज की प्रेरणा से 14 से 20 अप्रैल तक सर्वजन कल्याणार्थ नव कुंडीय श्रीविष्णु महायज्ञ और नानीबाई का मायरा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारिणी सदस्य डॉ हरीश हाड़ा ने बताया कि मेघनगर तहसील के ग्राम बड़ा घोसलिया में ब्रह्मलीन संत दाड़की वाले बाबा के मनोमय सान्निध्य एवं श्री हनुमंत निवास आश्रम पीपलखूंटा के महंत श्री 1008 दयाराम दासजी महाराज की प्रेरणा से आगामी 14 से 20 अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ हाड़ा ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत 14 अप्रैल को हैमाद्रि संकल्प,कलश यात्रा,और दैव स्थापना उपरांत नव कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ आरंभ हो जाएगा। इस यज्ञ के आचार्य पंडित तरुण द्विवेदी,रतलाम होंगे।आयोजित कार्यक्रम अनुसार 15 अप्रेल को सुंदरकांड का संगीतमय पाठ होगा,जबकि 16 अप्रैल के दिन भजन गायिका राखी जालोरिया एवं अजय पाटीदार की गायकी में खाटूश्याम भजन संध्या आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम अंतर्गत 17 से 19 अप्रैल तक वैष्णवीजी वैष्णव के श्रीमुख से भगवान् श्री कृष्ण कृपा की अद्वितीय गाथा नानीबाई का मायरा का संगीतमय गायन होगा।उक्त आयोजन की अंतिम कड़ी के रूप में 20 अप्रैल को श्रीविष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति, महाआरती एवं अंत में भंडारा महाप्रसादी होगी।आयोजित कार्यक्रम के साथ ही 20 अप्रैल को रात्रि में 8 बजे से लबाना समाज द्वारा फाग उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!