Connect with us

झाबुआ

पिटोल जैन मंदिर से चोरी हुई भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ की प्रतिमा , पुलिस ने चोरों से जप्त की, सकल जैन समाज ने एसपी को धन्यवाद ज्ञापित किया

Published

on

झाबुआ – पिटोल जैन मंदिर में 11अप्रैल  को चोरों ने मंदिर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया । जिसमें विशेष रूप से मूलनायक भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ की पाषाण प्रतिमा की चोरी से संपूर्ण जैन समाज आहत था ।‌ एसपी शुक्ल के निर्देशन में पुलिस ने चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की और भगवान की प्रतिमा भी जप्त की । पुलिस की सफलता पर सकल जैन समाज ने पुलिस कप्तान को उनके कार्योलय जाकर धन्यवाद ज्ञापित किया ।

अप्रैल‌ 10 -11की दरमीयानी रात को ग्राम पिटोल छोटी स्थित जैन मदिरं मे अज्ञात चोरो के द्वारा मंदिर का नकुचा व ताला तोड़कर उसमे रखे 01 मुलनायक भगवान नागेश्वर पार्शवनाथ की पाषाण की प्रतिमा व 01 पीतल की छोटी प्रतिमा व 01 पीतल की आरती व थाल, भागवान के आर्टिफिश्यल आभुषण व 06 आर्टिफिश्यल छत्र, 02 दान पेटी जिसमे रखे नकदी 10,000 रूपये नहीं थे। फरियादी जय पिता मनोहर लाल भण्डारी निवासी लक्ष्मीबाई मार्ग झाबुआ की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली झाबुआ मे अप.क्रं.266/25 धारा 305 बीएनएस का पजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त घटना में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु लगातार पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के द्वारा मॉनिटरिंग की जाकर  टीमों का गठन कर, पिटोल जैन मदिरं मे फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया ।‌‌ इसी कड़ी में 17 अप्रैल को दिनेश पिता बदिया डामोर निवासी ग्राम कयडावद बडी थाना कोतवाली झाबुआ एवं कालु पिता पारू भुरिया निवासी ग्राम काचला थाना कल्याणपुरा को गिरफ्तार किया जाकर जैन मदिंर पिटोल में चोरी गया माल दो हार एवं घटना में प्रयुक्त एक लोहे की टामी व दान पेटी से चुराये हुये रूपये मे से हिस्से मे आये रूपये नकदी 520 रूपये को बरामद किया ।‌ शेष फरार आरोपीगण गमरू पिता बदिया भुरिया नि.ग्राम काचला थाना कल्याणपुरा ,सबुर पिता बदिया भुरिया नि.ग्राम काचला थाना कल्याणपुरा व मुन्ना पिता हुकिया भाभोर नि.ग्राम मोद को भी गिरफतार किया गया। जिनसे शेष मश्रुका 01 मुलनायक भगवान नागेश्वर पार्शवनाथ की पाषाण की प्रतिमा व 01 पीतल की छोटी प्रतिमा जप्त की गई । मंदिर में चोरी होने के बाद, जैन समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस कप्तान से भगवान की पाषाण प्रतिमा को ढूंढने हेतु निवेदन किया। पुलिस द्वारा लगातार जांच व‌ पूछताछ कर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बहुत जल्द ही जैन मंदिर की चोरी ट्रेस करने में सफलता प्राप्त की । विशेष रूप से जब मूलनायक भगवान की पाषाण प्रतिमा  चोरों से जब्त हुई, तो‌ संपूर्ण जैन में खुशी का माहौल था । इसी खुशी के पल में सकल जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल , जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ अध्यक्ष मनोहर भंडारी, जैन स्थानक संघ अध्यक्ष प्रवीण रुनवाल, तेरापंथ सभा अध्यक्ष मितेश गादिया, जैन दिगंबर समाज अध्यक्ष विरेंद्र मोदी, प्रदीप भंडारी, युवा जय भंडारी ने पिटोल जैन मंदिर में हुई चोरी को ट्रेस करने में व‌ मूलनायक भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ की पाषाण प्रतिमा जप्त करने पर खुशी जाहिर करते हुए  पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर, पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल को फूल-माला‌ पहना कर और गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में इसी तरह सहयोग हेतु निवेदन किया  ।  सकल जैन समाज ने पुलिस कप्तान की तत्परता और सहयोगात्मक रवैया की भी तारीफ की । पुलिस कप्तान ने भी जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल को सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और हर सहयोग देने की बात कही ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!