Connect with us

झाबुआ

हर बच्चे को घर और परिवार मिले यह हर बच्चे का है मौलिक अधिकार।” इसी कथन को चरितार्थ किया है बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) झाबुआ की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौहान एवं मंदसौर के अध्यक्ष श्री उमराव सिंह जैन द्वारा।

Published

on


“हर बच्चा अनमोल
हर बच्चा ईश्वर का उपहार,
हर बच्चे को घर और परिवार मिले यह हर बच्चे का है मौलिक अधिकार।” इसी कथन को चरितार्थ किया है बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) झाबुआ की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौहान एवं मंदसौर के अध्यक्ष श्री उमराव सिंह जैन द्वारा।
झाबुआ निवासी एक नाबालिक बालिका उम्र 9 वर्ष जो पिछले दो वर्षों से एक संस्था में निवासरत थी को मंदसौर अध्यक्ष श्री जैन ने संज्ञान में लेकर उसे बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) झाबुआ को सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र मकवाना और महिला आरक्षक नीतू गेहलोद के माध्यम से स्थानांतरित किया। बाल कल्याण  समिति (न्यायपीठ) झाबुआ की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौहान, सदस्य श्री चंचल भंडारी, श्रीमती बेला कटलाना, श्रीमती सपना भट्ट, और श्रीमती पूजा चौहान के द्वारा बालिका के परिवार का पता लगाया गया और बालिका को शुक्रवार को उसके परिवार के सुपुर्द किया। बालिका को परिवार से मिलवाने पर जो सुखद अनुभूति बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) के दोनों जिलों को हुई वह निःशब्द है।
उक्त प्रकरण में बाल कल्याण समिति(न्यायपीठ) मंदसौर, महिला बाल विकास विभाग झाबुआ का विशेष योगदान रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
DHAR9 minutes ago

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण, धार द्वारा आयोजित “विश्व साइकिल दिवस”-  संडे ऑन साइकिल “ कार्यक्रम व सायकल रैली का आरम्भ किया गया

झाबुआ2 days ago

कार्यालय को मंदिर समान मानें, स्वच्छता को बनाएं दैनिक आदत : एसडीएम भास्कर गाचले.                      

RATLAM2 days ago

रतलाम में होगा दिव्य ‘प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्री सत्य साई बाबा की चरण पादुकाओं के होंगे दर्शन

झाबुआ2 days ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ का वृक्षारोपण अभियान

Ranapur3 days ago

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने टाल दिया हाट बाजार जगह परिवर्तन का मामला

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!