Connect with us

झाबुआ

पुलिस कोतवाली झाबुआ के व्दारा मकान किरायेदारो कि सुचना नही देने वालो के विरूध्द बडी कार्यवाही

Published

on



श्रीमान कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला झाबुआ के व्दारा धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अन्तर्गत प्रतिबधात्मक आदेश जारी कर प्रत्येक भवन स्वामी को अपने यहाँ निवास कर रहे किरायेदारो कि सुचना प्रोफार्मानुसार थाने पर देने हेतु आदेशित किया गया था।
इस आदेश कि पालना सुनिश्चित करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल साहब के द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को इस आदेश का प्रसार एवं प्रचार करने हेतु एवं इसका उल्लखन करने वालो के विरूध्द कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं एस.डी.ओ.पी झाबुआ रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन मे कोतवाली थाना प्रभारी आर.सी. भास्करे द्वारा अपनी टीम के साथ आज दिनांक 04.05.2025 को टिचर्स काँलोनी, उदयपुरिया , दिलीप गेट , जिला जैल के पिछे, चैतन्य मार्ग, डाक बंगले के पिछे, सगन सर्चिंग कार्यवाही कि गई। कार्यवाही के दौरान निम्न मकान मालिक एसे पाये गये जिनके किरायेदारो कि सुचना थाने पर नही दि गई थी। जिनके विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर वैधानिक कार्यवाही कि गई। जिसकी जानकारी निम्नानुसार है।

  1. भवन स्वामी प्रदीप पिता शम्भु सिंह जाति डोडियार उम्र 38 साल निवासी चैतन्य मार्ग डाक बंगला के पीछे झाबुआ के व्दारा अपने किरायेदार विजय हटिला निवासी उमराली , नितेश दुर्वे, जितेन्द्र जाटव, कि सुचना नही देने पर अपराध क्रं. – 357/2025 धारा 223 बी.एन.एस. 2023 का पंजीबध्द किया गया ।
  2. भवन स्वामी कैलाश पिता मानसिंह जाति डोडियार उम्र 57 साल निवासी चैतन्य मार्ग दिलीप गेट एलआईसी कालोनी झाबुआ के व्दारा अपने किरायेदार दौलतसिंह निवासी कुक्षी , गिरधारी लाल निवासी बडनगर , दिनेश , शर्वण कि सुचना नही देने पर अपराध क्रं. – 358/2025 धारा 223 बी.एन.एस. 2023 का पंजीबध्द किया गया ।
  3. भवन स्वामी गौरव पिता मनोहर सोलंकी जाति एससी उम्र 34 साल निवासी चैतन्य मार्ग बोरी बंगला के पीछे झाबुआ के व्दारा अपने किरायेदार रमेश पिता बालु बिलवाल, पंकज पिता गल्ला बबेरिया , राकेश पिता अन्नदी लाल साहु निवासी छतरपुर, कि सुचना थाने पर नही देने पर अपराध क्रं. – 359/2025 धारा 223 बी.एन.एस. 2023 का पंजीबध्द किया गया।
  4. भवन स्वामी रणजीत पिता परमानन्द जी हिरके जाति एस सी उम्र 53 साल निवासी ग्राम चैतन्य मार्ग बोरी बंगला के पीछे झाबुआ के व्दारा अपने किरायेदार राजुलाल पिता बजरंगलाल , सुनेल जिला झालावाड राजस्थान कि सुचना थाने पर नही देने पर अपराध क्रं. – 360/2025 धारा 223 बी.एन.एस. 2023 का पंजीबध्द किया गया।
  5. भवन स्वामी बसु पिता कालु जाति मेड़ा उम्र 65 साल निवासी दिलीप गेट के सामने चेतन्य मार्ग झाबुआ के व्दारा अपने किरायेदार सुनिल गामड निवासी अलिराजपुर कि सुचना थाने पर अपराध क्रं. – 361/2025 धारा 223 बी.एन.एस. 2023 का पंजीबध्द किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!