Connect with us

Ranapur

राणापुर को मिलेगा नया बगीचा,44 लाख की लागत के विकास कार्यों का हुआ  भूमिपूजन

Published

on

✍️ नावेद रजा 📱9617057506

राणापुर। शीतला माता मंदिर के समीप प्रस्तावित बगीचा निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया रहे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया ने की।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक, राजेंद्र उपाध्याय, अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह नलवाया, पार्षद कन्हैयालाल प्रजापत, धन्नालाल गहलोत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नगरवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नगर परिषद द्वारा निम्नलिखित कार्यों का भूमिपूजन किया गया:

1. अमृत 2.0 योजना अंतर्गत पार्क निर्माण –
स्वीकृत राशि ₹19.48 लाख।
कार्य विवरण: बाउंड्रीवाल, वृक्षारोपण, वॉकवे, प्रकाश व्यवस्था एवं बच्चों के लिए झूले आदि।
2. वार्ड क्रमांक 1 व 3 में झाबुआ नाका सौंदर्यीकरण –
लागत ₹4.46 लाख।
कार्य विवरण: बाउंड्रीवॉल निर्माण एवं पैवर ब्लॉक।
3. झाबुआ नाका से कन्या शाला तक डिवाइडर पर लोहे की जाली लगाना –
लागत ₹5.07 लाख।
4. आईल मिल से जोबट नाका तक डिवाइडर पर जाली लगाना –
लागत ₹15.22 लाख।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय पाटीदार, वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक चंद्रकांत जैन, इंजीनियर अर्पित हटीला, पराक्रम राणावत, वैदिक शर्मा, अनिल जैन, सईद मकरानी सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया ने कहा कि इन कार्यों से नगर में हरित क्षेत्र का विस्तार होगा, सौंदर्यीकरण में वृद्धि होगी एवं नागरिकों को सुविधाजनक वातावरण प्राप्त होगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!