Connect with us

Ranapur

स्कूली छात्राओं को पढ़ाने पहुंचीं नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया

Published

on

✍️ नावेद रजा 📱 9617057506

राणापुर। नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया मंगलवार को अचानक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचीं। बिना पूर्व सूचना के विद्यालय में पहुंची नगर की प्रथम नागरिक को देखकर छात्राएँ आश्चर्यचकित और उत्साहित हो उठीं।

अध्यक्ष मैडम ने कक्षा 10 की छात्राओं को पढ़ाया और उनसे विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब भी किए। उन्होंने छात्राओं को न केवल शिक्षा का महत्व समझाया, बल्कि अपने जीवन के संघर्षों की कहानी भी साझा की।

अध्यक्ष ने बताया कि वे एक चाय की छोटी सी दुकान चलाने वाले पिता की बेटी हैं और किस तरह उन्होंने कठिनाइयों का सामना कर पढ़ाई जारी रखी और आज नगर की प्रथम नागरिक बनने तक का सफर तय किया। इस अनूठे अनुभव से छात्राओं में न केवल उत्साह देखने को मिला, बल्कि शिक्षा के प्रति उनकी रुचि और भी बढ़ी।

विद्यालय स्टाफ और छात्राओं ने अध्यक्ष मैडम का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की। दीपमाला नलवाया ने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चियों को शिक्षित और प्रेरित करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!