Connect with us

झाबुआ

डीआरपी लाइन तिराहे पर स्थित एटीएम में घुसा गधा……..

Published

on

झाबुआ – शहर में कई बार एटीएम में असुविधा होने के कारण आमजन को खाते से राशि निकालना के लिए परेशान होना पड़ता है कभी मशीन खराब , तो कभी कैश नहीं होने से आमजन एटीएम पर भटकते नजर आते हैं लेकिन शहर के डीआरपी लाइन तिराहे पर स्थित एटीएम पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला । जहां इस एटीएम में एक गधा घुस गया है आसपास के लोगों ने बताया कि यह गधा शनिवार के दिन भी इस एटीएम के अंदर खड़े देखा गया है और आज सुबह करीब 10 बजे तक रविवार को भी यह गधा एटीएम के अंदर खड़ा देखा गया है त्योहार के दौरान ऐसे में कैश निकालने वाले लोग अंदर नहीं जा सके और लोग इस गधे को देखकर डर कर पुनः लौट गए । इस एटीएम में धूल भी काफी नजर आ रही थी जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि इसकी साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और संभवत ऐसा भी प्रतीत हो रहा है कि इस एटीएम का गेट खराब होने से , गेट बंद नहीं होने के कारण , गधा इस एटीएम में घुस गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!