Connect with us

अलीराजपुर

अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से लेकर संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें: कलेक्टर डॉ बेडेकर
आगामी माह 17 सितंबर से  आदि कर्मयोगी अभियान का किया जाएगा  संचालन 

Published

on



अलीराजपुर 18 अगस्त 2025 । कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में समयावधि बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किया गया । बैठक में कलेक्टर द्वारा आरईएस विभाग अंतर्गत 06  , जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत 16 , राजस्व विभाग अंतर्गत 20 , वन विभाग 08 आदि शिकायतों की समीक्षा की गई ।  इस दौरान कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस सप्ताह में 50 दिवस से अधिक की शिकायतों को गंभीरता से लेकर संतुष्टिपूर्ण फोर क्लोज करें । उन्होंने विशेषतौर पर राजस्‍व, जनजातीय कार्य आदि विभागों  को निर्देशित किया कि वह शिकायतों का व्यक्तिगत रूप से जांच कर समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।
उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी माह 17 सितंबर   जिले में आदि कर्मयोगी अभियान का संचालन किया जाएगा । इस अभियान से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अभी से अपनी कार्ययोजना तैयार करें , इस अभियान में जिले 400 ग्राम को  12-12 के कलस्टर से  जोड़ा जाएगा जिससे ग्राम की समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित किया जाना है।अतः इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए, यह अभियान 2 अक्टूबर 2025 तक जिले मे संचालित किया जाना है । इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व श्री अर्थ जैन , श्री वीरेन्द्र बघेल , सुश्री निधि मिश्रा , सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!