Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर ने लोक सेवा केन्द्र/उप लोक सेवा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आदेश जारी किया

Published

on



*

           झाबुआ, 21 अगस्त 2025। आधार कार्ड पंजीयन शासन की हितग्राही योजनाओं में अत्यंत आवश्यक होकर महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिले में चलने वाले अधिकांश आधार पंजीयन केन्द्रों पर आने वाले शिकायतों एवं आम नागरिकों के सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आधार पंजीयन केन्द्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग की जानी अत्यंत आवश्यक है जिससे आम नागरिकों को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएँ प्राप्त हो सके साथ ही आधार पंजीयन केन्द्रों की प्राप्त शिकायतों की तत्पर जांच की जा सके एवं समाधानकारक निराकरण किया जा सके।
            कलेक्टर नेहा मीना ने आदेश दिया कि समस्त लोक सेवा केन्द्रों के संचालक लोक सेवा केन्द्र/उप लोक सेवा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करे। आवश्यक तौर पर आधार सुपरविसोर्स जहाँ बैठते है, वहां सीसीटीवी कैमरा रहें। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया गया कि स्वयं या तहसीलदार द्वारा आकस्मिक निरिक्षण करवाए जाये।
             सीसीटीवी सम्बंधित क्रियान्वयन हेतु जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री संत कुमार चौबे को नोडल अधिकारी बनाया गया एवं निर्देशित किया कि आगामी 10 दिवस में कार्यवाही को पूर्ण कराना सुनिश्चित करे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!