Connect with us

झाबुआ

ग्राम पंचायत डिग्गी के रोजगार सहायक दिनेश कुमार पचाहा को लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने गुरुवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है।

Published

on

जन्म प्रमाण पत्र के लिए रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगे हाथ पकड़ा

ग्राम पंचायत डिग्गी का मामला – लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई

झाबुआ। ग्राम पंचायत डिग्गी के रोजगार सहायक दिनेश कुमार पचाहा को लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने गुरुवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त पुलिस को बताया था कि ग्राम पंचायत से जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने के एवज में रोजगार सहायक ने उससे ₹1600 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। गुरुवार को आरोपी रोजगार सहायक दिनेश कुमार पचाहा को ₹1250 की नकदी लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

लोकायुक्त पुलिस ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है तथा पंचायत स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग तेज हो गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!