Connect with us

झाबुआ

प्रदीप गादिया थांदला श्री संघ के अध्यक्ष मनोनीतसचिव की जवाबदारी हितेश शाहजी को सौपी

Published

on

थांदला  (वत्सल आचार्य के साथ रतलाम से मिलिंद कोठारी की खास रिपोर्ट) श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की साधारण सभा रविवार की देर शाम स्थानीय महावीर भवन पर संपन्न हुई। सभा का प्रारंभ नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप से हुआ। श्री संघ के अध्यक्ष भरत भंसाली व पदाधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वानुमति से प्रदीप गादिया को अध्यक्ष व हितेश शाहजी को सचिव तथा रजनीकांत शाहजी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। शेष पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नव मनोनीत अध्यक्ष प्रदीप गादिया पिछले 8 वर्षों से श्री संघ के सचिव पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। साथ ही धर्मदास गण परिषद, अ. भा. श्री धर्मदास स्थानकवासी जैन युवा संगठन सहित कई संस्थाओं में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है। वहीं श्री संघ के युवा सचिव हितेश शाहजी वर्तमान में अ. भा. श्री धर्मदास स्थानकवासी जैन युवा संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक पद को सुशोभित कर रहे हैं तथा संघ के सहसचिव पद पर सेवाएं दे रहे थे। नवयुवक मंडल व जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष भी रह चुके है। श्री संघ के वरिष्ठ रजनीकांत शाहजी संघ के सचिव सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है। नव मनोनीत अध्यक्ष प्रदीप गादिया ने अपने चयन के प्रति सभी का हृदय से आभार मानते हुए कहा कि किसी भी संघ या संस्था को सुव्यवस्थित, सुचारू संचालित करने के लिए पदाधिकारियों की अहम भूमिका होती हैं। लेकिन उसमें संघ के प्रत्येक कार्य को सफलता की ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए सभी का सहयोग महत्वपूर्ण होता हैं। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि संघ के प्रत्येक सदस्य के अतुल्य सहयोग से ही संघ के कार्य पूर्ण होते हैं।
सभा मे श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष नगीन शाहजी, जितेंद्र घोड़ावत,निवर्तमान कोषाध्यक्ष संतोष चपलोत,आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष भरत भंसाली व निवर्तमान कोषाध्यक्ष संतोष चपलोद आदि का बहुमान नवीन पदाधिकारियों द्वारा किया गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!