Connect with us

झाबुआ

ढोल ग्यारस के उपलक्ष में भक्तों द्वारा श्रीरामदेव भगवान की ध्वज यात्रा निकाली गई
श्री बाबा रामदेव मंदिर में दीप सज्जा, पूजन आरती एवं प्रसादी का हुआ आयोजन

Published

on


झाबुआ। 3 सितंबर, बुधवार को ढोल ग्यारस पर्व के उपलक्ष में शहर के भक्तजनों द्वारा रूनवाल बाजार से श्रीरामदेव भगवान की ध्वज यात्रा ढोल-धमाकों के साथ निकाली गई, जो जिला चिकित्सालय मार्ग पर श्रीरामदेव मंदिर पहुंचने पर यहां मंदिर में ध्वज चढ़ाए गए। बाद दीप सज्जा, पूजन, आरती एवं प्रसादी का आयोजन हुआ।
जानकारी देते हुए युवा रिंकू रूनवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मानमल रूनवाल, महिपाल रूनवाल, प्रदीप रूनवाल, मनीष, दिनेश, राजेंद्र, रितेश, अशोक, सुधीर, जितेंद्र, अभय, प्रवीण, बबलू, रिंकू, मुकेश, अजय, संतोष रूनवाल, युवाओं में पराग, मयंक, अंकित, विजय, अनिल रूनवाल परिवार के साथ हरिभाई पटेल, पीयूष, जितेंद्र  कमलेश, दिलीप, संजय, कन्हैया पटेल, पंकज गोखरू, राकेश गोखरू, रितेश मेहता आदि सहित महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई। ध्वज यात्रा रूनवाल बाजार से थांदला गेट, मेन बाजार, बस स्टैंड चौराहा होते हुए जिला चिकित्सलय मार्ग स्थित श्रीरामदेव मंदिर पहुंची। जहां मंदिर में ध्वज अर्पण के बाद दीपकों से सज्जा की गई। सभी ने भगवान की पूजन कर महाआरती में सम्मिलित हुए। इस दौरान महिलाओं ने मंदिर परिसर में बैठकर श्री रामदेव भगवान के स्तवन एवं सुंदर गीत गाए। समापन पर पियूष हरिभाई पटेल परिवार की ओर से सभी भक्तों को खीर का प्रसाद का वितरित किया गया

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!