Connect with us

क्राइम रिपोर्ट

अपराधियो के होसले बुलंद: दो भाईयो सहित भतीजे पर चाकु से किया हमला,चार लोगों पर केस दर्ज़

Published

on

चिरिया।ग्राम चिरिया में मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। फरियादी करीम  ने बताया कि वह अपने भाई अब्दुल और भतीजे सलमान के साथ घर पर बैठा था, तभी आवेश पिता नासिर खान, उसके भांजे सरफराज, समीर और जीजा पप्पू उर्फ तफज्जुल घर के सामने आए और अश्लील गालियां देने लगे। विरोध करने पर सरफराज ने चाकू से फरियादी के पेट और कान के पास हमला किया। इसी दौरान समीर ने अब्दुल पर वार किया और पप्पू ने सलमान को चोट पहुंचाई।
घटना में फरियादी, उसका भाई अब्दुल, भतीजा सलमान और बीच बचाव करने पहुंचे गांव के रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हुए। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि नाम लिया तो जान से खत्म कर देंगे और सभी स्कॉर्पियो (क्रमांक MP13 TA 0551) से फरार हो गए।
पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296 (हत्या का प्रयास), धारा 118(1) (गाली-गलौज एवं अशांति फैलाना), धारा 331(6) (गंभीर मारपीट), धारा 351(3) (हथियार से हमला) तथा धारा 3(5) (सामूहिक अपराध एवं धमकी) के तहत केस दर्ज किया है। घटना को लेकर ग्राम वासियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!